वृषभ राशि (Aaj ka rashifal) : 20 जुलाई 2025
वृषभ राशि ग्रहों का प्रभाव (Planetary overview)
20 जुलाई 2025 को सुबह 6:11 बजे से चंद्रमा वृषभ राशि में होगा और पूरे दिन कृतिका नक्षत्र के सभी चार चरणों में गति करेगा। दोपहर बाद का समय थोड़ा अस्थिर हो सकता है।
बुध वक्री है और आज रात 8:10 बजे से अस्त हो रहा है, जिससे सोच और निर्णय पर असर पड़ेगा।
शुक्र दोपहर 1:02 बजे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जो रिश्तों और खरीदारी को प्रभावित कर सकता है।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Vrishabh Rashi Dainik Rashifal)
आज आप दिन की शुरुआत आत्मविश्वास से करेंगे, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलेगा, मन कुछ उखड़ा-सा रह सकता है। पारिवारिक या घरेलू जिम्मेदारियाँ अचानक बढ़ सकती हैं। कोई बात जो आपने हल्के में ली हो, वह दोपहर बाद बड़ा मुद्दा बन सकती है। शाम तक आर्थिक या निजी फैसलों में असमंजस ( confusion) होने की संभावना है। आज किसी बात को दिल से न लगाएं।
वृषभ करियर राशिफल (Vrishabh Career Rashifal)
ऑफिस में धीमी शुरुआत के बावजूद दोपहर तक काम की गति अच्छी रहेगी। लेकिन किसी प्रोजेक्ट या क्लाइंट से जुड़ी बात अचानक रुक सकती है। बुध के अस्त होने से डॉक्युमेंट्स या कम्युनिकेशन में गलती की संभावना है।
वृषभ आर्थिक राशिफल (Vrishabh Finance Rashifal)
आज कोई नया खर्च सामने आ सकता है, खासकर दोपहर के बाद जब शुक्र मृगशिरा में आएगा। ज़रूरत से ज़्यादा खर्च करने से बचें। ऑनलाइन पेमेंट में चूक हो सकती है, सावधानी रखें।
वृषभ प्रेम राशिफल (Vrishabh Love Rashifal)
रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर की बातों को गलत समझने से विवाद हो सकता है। दोपहर बाद शक या ईगो से स्थिति बिगडती नज़र आ रही है। सिंगल लोग पुराने कनेक्शन से बात करने की कोशिश कर सकते हैं।
वृषभ स्वास्थ्य राशिफल (Vrishabh Health Rashifal)
गले या गर्दन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद आलस्य या थकावट महसूस रहेगी। ज्यादा ठंडा या तला हुआ खाने से बचें।
वृषभ राशि उपाय और सुझाव (Vrishabh Rashi Remedies & Tips)
किसी गरीब को ठंडी चीजें (जैसे मिश्री या दही) दान करें।
जरूरत से ज़्यादा सोचने से बचें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।