कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 25 जुलाई 2025
कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव (Kark Rashi Planetary Overview)
25 जुलाई 2025 को चंद्रमा स्वयं आपकी राशि कर्क में रहेगा और सुबह से शाम तक पुष्य से आश्लेषा नक्षत्र में गमन करेगा। चंद्रमा तारा अस्त में भी है, जिससे भावनात्मक उलझनों का असर दिनभर रहेगा। सूर्य और बुध दोनों ही कर्क राशि में हैं, बुध वक्री व अस्त अवस्था में है, जिससे पारिवारिक बातचीत या निर्णयों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। मंगल आपके दूसरे भाव में है जो वाणी और धन पर प्रभाव डाल रहा है। शुक्र लाभ भाव में रहकर आर्थिक स्थिरता की ओर संकेत कर रहा है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Kark Rashi Dainik Rashifal)
सुबह के समय थोड़ी भावनात्मक (emotional) अस्थिरता दिख रही है, लेकिन जैसे-जैसे चंद्रमा आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक मामले या किसी पुराने रिश्ते की बात आपके दिन को प्रभावित करने की सम्भावनाहै है। दिन के दूसरे भाग में अचानक कोई समाचार या निर्णय आपको असमंजस में डाल सकता है। अपनी सहज बुद्धि का उपयोग करें, आप सही राह चुन पाएंगे।
कर्क करियर राशिफल (Karka Career Rashifal)
ऑफिस या कामकाज में निर्देशों को ठीक से समझना थोड़ा कठिन होगा। जरूरी ईमेल या कॉल्स दोबारा चेक करें।साझेदारी वाले कार्यों में किसी पुराने मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। अनावश्यक बहस से बचें।
कर्क आर्थिक राशिफल (Karka Finance Rashifal)
शुक्र लाभ भाव में है, जिससे दिन के दूसरे भाग में कोई आर्थिक अवसरके योग है। लेकिन परिवार से जुड़ी कोई अनपेक्षित ज़रूरत या खर्च भी सामने सामने से आ टपकेगा। निवेश फिलहाल टालें, और भावुक होकर कोई फाइनेंशियल निर्णय न लें।
कर्क प्रेम राशिफल (Karka Love Rashifal)
प्रेम संबंधों में आज दोपहर तक थोड़ी दूरी या उलझन बनी रहने की सम्भावना है, शाम के समय भावनात्मक समझ बढ़ेगी। यदि आप सिंगल हैं, तो किसी पुराने परिचित से संपर्क हो सकता है।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Karka Health Rashifal)
मन और शरीर दोनों पर थकावट महसूस करोगे। गले, पेट या जलन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, विशेषकर दोपहर के बाद। तनाव से बचने के लिए योग और नींबू पानी फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि उपाय और सुझाव (Karka Rashi Remedies & Tips)
- शुक्रवार को माता लक्ष्मी का पूजन करें और सफेद पुष्प अर्पित करें।
- जल तत्व अधिक है, इसलिए आज जलपान करते समय शांतिपूर्वक बैठकर पिएं।
- पुराने वस्त्र या चीजें किसी ज़रूरतमंद को दान कर दें।