मकर राशि (Aaj ka rashifal) : 26 जुलाई 2025
मकर राशि ग्रहों का प्रभाव ( Makar Rashi Planetary Overview)
मकर राशि आज 26 जुलाई 2025 को शनि तीसरे भाव (मीन राशि) में वक्री हैं, जो साहस और संवाद से जुड़ी स्थितियों को गहराई से प्रभावित कर रहे हैं। चंद्रमा सुबह अश्लेषा नक्षत्र में कर्क राशि (सप्तम भाव) में हैं और शाम 4 बजे के बाद सिंह राशि (अष्टम भाव) में प्रवेश करेंगे, जिससे दिन के पहले भाग में रिश्तों पर फोकस रहेगा और शाम के समय मन थोड़ा गंभीर या अंतर्मुखी हो सकता है। मंगल पहले से ही सिंह राशि (अष्टम भाव) में हैं, जो मानसिक ऊर्जा को उग्र बनाएंगे। राहु कुम्भ राशि (द्वितीय भाव) में हैं, जो धन-संबंधी निर्णयों में भ्रम उत्पन होना संभव हे।

मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashi Dainik Rashifal)
सुबह का समय रिश्तों को मजबूत करने और वार्तालाप के लिए अनुकूल है। दोपहर बाद आपको कुछ गोपनीय या मनोवैज्ञानिक (psychological) मुद्दों से जूझना पड़ सकता है। पुरानी कोई बात अंदर तक भी खलेगी , लेकिन संयम से परिस्थितियां सुधरेंगी। भाई-बहनों या पड़ोसियों से संवाद बढ़ेगा।
मकर करियर राशिफल (Makar Career Rashifal)
वर्कप्लेस पर आज कोई विचार या रणनीति अचानक सामने आ सकती है जो आगे जाकर फायदेमंद साबित होगी। जो लोग मीडिया, रिसर्च, या सुरक्षा क्षेत्रों में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के सुनहरे अवसर है। सहयोगियों के साथ दूरी बनाकर चलना फिलहाल बेहतर होगा।
मकर आर्थिक राशिफल (Makar Finance Rashifal)
राहु की स्थिति के कारण धन के मामलों में भ्रम या गलत फैसले हो सकते हैं, विशेषकर यदि आप किसी को उधार देने का सोच रहे हैं। पारिवारिक खर्च थोड़ा बढ़ता दिख रहा है, लेकिन दोपहर तक सधा रहेगा।
मकर प्रेम राशिफल (Makar Love Rashifal)
दाम्पत्य जीवन में सुबह का समय मधुर रहेगा, लेकिन शाम होते-होते कुछ गलतफहमियां उभर सकती हैं। अविवाहित जातकों को किसी पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने की संभावना है।
मकर स्वास्थ्य राशिफल (Makar Health Rashifal)
शरीर में थकान और भारीपन महसूस रहेगा, विशेषकर शाम के बाद। पाचन संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं, इसलिए तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करें। मेडिटेशन से राहत मिलेगी मन शांत रहेगा।
मकर राशि उपाय और सुझाव (Makar Rashi Remedies & Tips)
- शनिवार के दिन एक लोटे में जल, काले तिल और थोड़ा सरसों का तेल डालकर पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।
- अष्टम भाव के मंगल के प्रभाव को शांत करने हेतु गुड़ और चना गाय को खिलाएं।
- दिन की शुरुआत “ॐ श्री हनुमते नमः” मंत्र से करें, आत्मबल में वृद्धि होगी।