मीन राशि (Aaj ka rashifal) : 26 जुलाई 2025

मीन राशि ग्रहों का प्रभाव ( Meen Rashi Planetary Overview)   

मीन राशि आज 26 जुलाई 2025 चंद्रमा सुबह कर्क राशि के पुष्य नक्षत्र में (5वें भाव) और शाम 4 बजे के बाद सिंह राशि के मघा नक्षत्र में (6वें भाव) प्रवेश करेगा। शनि मीन राशि में (1st भाव) और राहु कुंभ में (12वें भाव) है। मंगल सिंह में (6वें भाव) स्थित है, जो स्वास्थ्य और काम के मामलों को प्रभावित कर रहा है।

Meen rashifal 26 july 2025 (मीन राशि)

मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashi Dainik Rashifal)

दिन की शुरुआत रचनात्मक विचारों और भावनात्मक ऊर्जा के साथ होगी। दोपहर बाद कार्यस्थल और शरीर दोनों में थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। कुछ पुराने अधूरे काम आज पूरे होंगे, बशर्ते आप फोकस बनाए रखें।

मीन करियर राशिफल (Meen Rashi Career Rashifal)  

आज ऑफिस में आपका प्रदर्शन तारीफ के काबिल रहेगा लेकिन सहकर्मियों से बहुत अधिक उम्मीद न रखें। किसी तकनीकी गलती या हेल्थ ब्रेक के कारण काम में रुकावट आ सकती है। शाम के बाद क्लाइंट मीटिंग्स या नई डील में सफलता मिलने के पर्याप्त अवसर प्रापत होंगे।

मीन आर्थिक राशिफल (Meen Rashi Finance Rashifal)  

खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें क्योंकि फिजूलखर्ची का योग है, विशेषकर बच्चों या मनोरंजन से जुड़े मामलों में। पुराने उधार की रिकवरी संभव है। निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

मीन प्रेम राशिफल (Meen Rashi Love Rashifal)  

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच रोमांटिक संवाद बढ़ेगा। सिंगल्स को किसी क्रिएटिव या सोशल एक्टिविटी के माध्यम से दिलचस्प कनेक्शन मिल सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा रिश्तों को निखारने के लिए शुभ रहेगा।

मीन स्वास्थ्य राशिफल (Meen Rashi Health Rashifal)  

सुबह पेट और बच्चों से जुड़ी चिंता रह सकती है। शाम को अत्यधिक काम की थकान महसूस होगी। शरीर में सूजन या कमजोरी से राहत पाने के लिए जल का सेवन बढ़ाएं और नमक की मात्रा सीमित करें।

मीन राशि उपाय और सुझाव (Meen Rashi Remedies & Tips)

  • किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द दान करें।
  • हल्की सादा खिचड़ी भोजन में शामिल करें, खासकर रात में।
  • शाम को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में दीपक लगाएं।