मीन राशि (Aaj ka rashifal) : 1 अगस्त 2025 

मीन राशि ग्रहों का प्रभाव ( Meen Rashi Planetary Overview)  

मीन राशि 1 अगस्त 2025 आज चंद्रमा तुला राशि में आपके आठवें भाव में है, जिससे आपको कुछ रहस्यमयी चीज़ें या मन में उलझनें महसूस होंगी। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति आज चौथे भाव में शुक्र के साथ है। ये दोनों ग्रह आपस में शत्रु होने के कारण, आपके परिवार और भावनाओं में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। वहीं, शनि वक्री होकर मीन राशि में आपके पहले भाव में है। यह बताता है कि आप आत्म-चिंतन करेंगे, थोड़ा अकेलापन महसूस करेंगे और आपके काम धीरे चलेंगे

Meen rashifal 1 august 2025 (मीन राशि)

मीन राशि दैनिक राशिफल ( Meen Rashi Dainik Rashifal)

आज आपको अपने अंदर गहरी बेचैनी और आत्म-चिंतन महसूस होगा। कुछ पुराने अधूरे काम या मन की उलझनें फिर से सामने आएँगी। आज दूसरों की बातों को व्यक्तिगत रूप से लेना आप पर भारी पड़ सकता है। कोई अचानक खुलासा या पारिवारिक घटना आपको परेशान कर देगी

मीन करियर राशिफल (Meen Career Rashifal)  

ऑफिस में किसी गुप्त प्लानिंग या बैकएंड निर्णय की भनक लग सकती है। आज अधिकतर समय अपनी स्ट्रैटेजी और दूसरों की पॉलिटिक्स समझने में बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की अप्रत्याशित नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन आर्थिक राशिफल (Meen Finance Rashifal)  

आर्थिक रूप से आज का दिन थोड़ा अस्थिर रहेगा। निवेश या बैंकिंग से जुड़े फैसले टाल दें। किसी पुराने खर्च या अचानक आए स्वास्थ्य खर्च का बोझ आप पर पड़ सकता है

मीन प्रेम राशिफल (Meen Love Rashifal)  

आपके प्रेम जीवन में मनमुटाव या गलतफहमी आ सकती है, खासकर अगर आपका साथी ज़्यादा भावुक या शक्की है। शादीशुदा लोगों को अपने शब्दों पर काबू रखना होगा। पार्टनर को सुरक्षा का एहसास दिलाना ज़रूरी होगा

मीन स्वास्थ्य राशिफल (Meen Health Rashifal)  

मानसिक तनाव, अनिद्रा, पेट या त्वचा संबंधी शिकायतें उभर सकती हैं। मेडिटेशन और जल अधिक पीना फायदेमंद रहेगा। पुराने रोगों का दोबारा उभरना संभव है।

मीन राशि उपाय और सुझाव (Meen Rashi Remedies & Tips)

  • “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का 108 बार जप करें।
  • काले तिल दान करें, शनि की दृष्टि से राहत मिलेगी।
  • राहु व केतु के प्रभाव को कम करने हेतु नारियल बहाव या छाया दान करें।