धनु राशि (Aaj ka rashifal) : 3 अगस्त 2025

धनु राशि ग्रहों का प्रभाव ( Dhanu Rashi Planetary Overview)   

धनु राशि आज 3 अगस्त 2025 चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में वृश्चिक राशि में है इस स्थिति से दिन भर मन थोड़ा भीतर की ओर खिंचा हुआ महसूस होगा। आपके राशि स्वामी बृहस्पति आज शुक्र के साथ 7वें भाव (मिथुन राशि) में हैं, जिससे रिश्तों में समझ और तालमेल की भावना बनी रहेगी। मंगल दशम भाव (कन्या राशि) में है और आज वह आपको अपने काम को व्यवस्थित करने और लक्ष्य की ओर फोकस बनाए रखने में मदद करेगा।

Dhanu rashifal 3 august 2025 (धनु राशि)

धनु राशि दैनिक राशिफल ( Dhanu Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरा रहेगा। पुरानी बातें या यादें आपको परेशान कर सकती हैं, जिससे थकान और अकेले रहने की इच्छा होगी। किसी रिश्ते को लेकर उलझन बनी रहेगी, लेकिन गुरु और शुक्र की युति तालमेल बनाए रखने में मदद करेगी। आज कोई ज़रूरी फैसला न लें

धनु करियर राशिफल (Dhanu Career Rashifal) 

मंगल का दशम भाव में होना आज कार्यक्षेत्र में मेहनत और समर्पण के संकेत दे रहा है। आप अपने प्रोजेक्ट्स को व्यवस्थित ढंग से निपटाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, वक्री-अस्त बुध के कारण कुछ भ्रम या (miscommunication) हो सकता है इसलिए मेल या डॉक्यूमेंट्स को अच्छे से जांचें।

धनु आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Rashifal)  

गुरु और शुक्र की युति लाभदायक समझौतों की संभावना दिखा रही है, खासकर साझेदारी वाले क्षेत्रों में। हालांकि आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें अनदेखे जोखिम हो सकते हैं।

धनु प्रेम राशिफल (Dhanu Love Rashifal)  

आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ संकेत है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके बीच आकर्षण और समझ का स्तर बढ़ेगा। हालाँकि, चंद्रमा की स्थिति थोड़ी भावुकता या असुरक्षा को जन्म दे सकती है—संवाद में स्पष्टता बनाए रखें।

 धनु स्वास्थ्य राशिफल (Dhanu Health Rashifal)  

आपको थकान, आँखों में जलन या मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। चंद्रमा के बारहवें भाव में होने से आपकी नींद पर असर पड़ेगा। तनाव दूर करने के लिए आज योग या ध्यान करें

धनु राशि उपाय और सुझाव (Dhanu Rashi Remedies & Tips)

  • रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें
  • बुध के कारण होने वाले भ्रम से बचने के लिए हरे मूंग का दान करें