कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 4 अगस्त 2025
कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव ( Kark Rashi Planetary Overview)
कर्क राशि आज 4 अगस्त 2025 सूर्य (आश्लेषा – 1st चरण), बुध (पुष्य – 3rd चरण, वक्री + अस्त) आपके प्रथम भाव में है जिससे आपका मन अत्यंत भावुक, लेकिन विचारों में उलझा रहेगा। चंद्रमा पंचम भाव (वृश्चिक) में है , प्रेम संबंधों में अधिकार की भावना हावी होगी। द्वादश भाव में (मिथुन) गुरु , शुक्र की युति से खर्चे बढ़ते दिख रहे हैं । नवम भाव (मीन) में शनि वक्री भाग्य धीमे लेकिन स्थिर गति से चल रहा है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल ( Kark Rashi Dainik Rashifal)
दिन की शुरुआत भावुकता से होगी, लेकिन दोपहर तक कार्य में स्थिरता आ जाएगी। किसी निर्णय को लेकर मन भटका रहेगा, लेकिन शाम तक स्पष्टता भी मिलेगी। परिजनों से जुड़ी कोई पुरानी बात दिल को छू सकती है।
कर्क करियर राशिफल ( Kark Career Rashifal)
आज का दिन शांत लेकिन थोड़ा थका देने वाला रहेगा। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी स्थिरता को परखेगा। नई जॉब या इंटरव्यू के लिए विचार कर सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें।
कर्क आर्थिक राशिफल ( Kark Finance Rashifal)
खर्च बढ़ने के संकेत हैं, खासकर घर, परिवार या यात्रा से जुड़ी चीज़ों पर। आज का दिन निवेश के लिए ठीक नहीं है ।कोई पुराना भुगतान या कर्ज संबंधित मुद्दा हल होने की सम्भावना है।
कर्क प्रेम राशिफल (Kark Love Rashifal)
प्रेम संबंधों में आज अधिकार की भावना और शक पैदा हो सकता है। अपनी भावनाओं को संयम से ही ज़ाहिर करें। अकेले लोगों को किसी के प्रति गुप्त आकर्षण महसूस होगा।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Kark Health Rashifal)
मानसिक थकावट, आंखों में जलन या नींद में कमी संभव है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाएं। चंद्रमा पंचम में होने से संतान या पेट संबंधित हल्की चिंता आपको सताएगी।
कर्क राशि उपाय और सुझाव (Kark Rashi Remedies & Tips)
- चंद्रमा शांति हेतु दूध मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- सफेद वस्त्र पहनें, मन शांत रहेगा।
- “ॐ सोम सोमाय नमः” का 108 बार जप करें।