कन्या राशि (Aaj ka rashifal) : 5 अगस्त 2025
कन्या राशि ग्रहों का प्रभाव ( Kanya Rashi Planetary Overview)
कन्या राशि 5 अगस्त 2025 चंद्रमा आज धनु राशि में चतुर्थ भाव में मूला नक्षत्र में प्रथम वह द्वितीय चरण में भ्रमण करेगा ,इससे घर-परिवार और माता से जुड़ी चिंता सताएगी। पहले भाव में मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है जिससे उत्साह प्रबल रहेगा। गुरु -शुक्र दसवें भाव में जिससे काम में उलझने पर अवसर भी मिलेंगे । सप्तम भाव में शनि जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कह रहा है ।

कन्या राशि दैनिक राशिफल ( Kanya Rashi Dainik Rashifal)
घर के किसी सदस्य की बात या पुराना पारिवारिक मसला दिन की शुरुआत में मानसिक उलझन दे सकता है। दोपहर बाद स्थिति कुछ बेहतर होगी, खासकर यदि आप किसी महिला सदस्य की सलाह मानें। आज का दिन घर की साज-सज्जा, फर्नीचर या मरम्मत जैसे कामों में व्यस्त रखेगा।
कन्या करियर राशिफल ( Kanya career Rashifal)
कार्यालय में किसी महिला सहकर्मी या ग्राहक से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आज आपकी ज़िम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आपके सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा। अपनी बात को सकारात्मक ढंग से पेश करें।
कन्या आर्थिक राशिफल ( Kanya Finance Rashifal)
आज घर से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है, जैसे घर की मरम्मत या वाहन से जुड़ा मामला। आपको फालतू खर्च से बचना चाहिए। पैसों को सोच-समझकर खर्च करें।
कन्या प्रेम राशिफल (Kanya Love Rashifal)
संबंधों में भरोसे और संवाद की कमी महसूस होगी। यदि आप पहले से परेशान हैं, तो आज का दिन टालमटोल करने में ही बेहतर है।
कन्या स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Health Rashifal)
आपको माँ की सेहत या उनकी नींद से जुड़ी कोई समस्या चिंता में डालेगी। आपको सिरदर्द या आँखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। इसलिए, अपनी सेहत का ख्याल रखें और अगर कोई तकलीफ ज़्यादा बढ़ जाए, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
कन्या राशि उपाय और सुझाव (Kanya Rashi Remedies & Tips)
- गाय को रोटी खिलाएँ।
- मंगल मंत्र “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः” का जाप करें।
- घर में लाल फूल सजाएँ।