सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 6 अगस्त 2025

सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव ( Singh Rashi Planetary Overview)   

सिंह राशि 6 अगस्त 2025 धनु राशि में चंद्रमा का संचार संतान को लेकर चिंता होना या अध्ययन ,रचनात्मक कार्यों में मन कम लगेगा। प्रथम भाव सिंह राशि में केतु के होने से – आत्मविश्लेषण और अलगाव (Separation) की प्रवृत्ति रहेगी। द्वादश भाव कर्क में सूर्य और अस्त बुध – अनावश्यक खर्च या तकनीकी गड़बड़ी से नुकसान हो सकता है। सप्तम भाव कुम्भ में राहु का होना – दांपत्य जीवन में असमंजस और गलतफहमी से बचने को कह रहा है।

Singh rashifal 6 august 2025 (सिंह राशि)

सिंह राशि दैनिक राशिफल ( Singh Rashi Dainik Rashifal)

आज आपका ध्यान जीवन की प्राथमिकताओं पर रहेगा। आप अपने समय और ऊर्जा को व्यर्थ की बातों में नहीं लगाएंगे। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद आत्मबल और योजनाओं में स्पष्टता बढ़ेगी। परिवार से दूरी की भावना महसूस करोगे, फिर भी आप अपना संतुलन बनाए रखेंगे।

सिंह करियर राशिफल ( Singh career Rashifal)

कार्यस्थल पर स्थिरता बनी रहेगी। हालाँकि कुछ पुराने मुद्दे या काम में देरी संभव है। आज आपको दूसरों के काम की भी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है इसके लिए तैयार रहे।

सिंह आर्थिक राशिफल ( Singh Finance Rashifal)

कोई लाभदायक अवसर मिलने के सुनहरे योग है। किसी मित्र या संपर्क से धन आगमन की संभावना है। लेकिन तकनीकी या बैंकिंग से जुड़े मामलों में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी लेन-देन करने से पहले, उसकी अच्छे से जांच कर लें।

सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)  

रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। पार्टनर से संदेह या अनुमान के बजाय स्पष्ट बात करें। सिंगल जातकों को ऑनलाइन माध्यम से कनेक्शन मिल सकता है।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)  

थकावट और अनियमित नींद की परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव कम करने के लिए योग या ध्यान का सहारा लें। ऐसा करने से आपको बेहतर महसूस होगा

सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)

  • भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण को पीले फूल चढ़ाएं।
  • हरे मूंग का दान करें या गाय को खिलाएं।
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें।