वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) : 6 अगस्त 2025

वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव ( Vrishchik Rashi Planetary Overview)  

वृश्चिक राशि 5 अगस्त 2025 द्वितीय भाव धनु में चंद्रमा का गोचर है , बोलचाल में मधुरता लाएं, वाणी से लाभ या हानि दोनों संभव हैं। मंगल का कन्या राशि में होने से धनलाभ के अच्छे संकेत हैं, पर ग़ुस्से से बना काम बिगड़ सकता है।चतुर्थ भाव कुम्भ में राहु ,पारिवारिक सुख में अस्थिरता, वाहन या संपत्ति से जुड़े निर्णयों में सावधानी रखने को बोल रहा है।

Vrishchik rashifal 6 August 2025 (वृश्चिक राशि)

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल ( Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)

आज आप खुद को लेकर कुछ आत्ममंथन की स्थिति में रह सकते हैं। वाणी और व्यवहार से जुड़े फैसलों में स्पष्टता रखें। मन में एक साथ कई योजनाएं चलेंगी, लेकिन किसे पहले करें इसका निर्णय कठिन होगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी सलाह चाहेगा।

वृश्चिक करियर राशिफल ( Vrishchik Career Rashifal)

करियर के लिहाज से दिन स्थिर लेकिन उलझनों वाला है। किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है, इसलिए टकराव टालें। काम को लेकर कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है – ज़िम्मेदारी लेकर सुधार करें, यह आपको और भरोसेमंद बनाएगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल ( Vrishchik Finance Rashifal)

अचानक धन लाभ के संकेत हैं, खासकर पुराने लेन-देन या उधारी से फायदा मिलेगा। नया निवेश टालना बेहतर रहेगा। आज ज़्यादा जोखिम उठाने से बचें।

वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)  

प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति बनती दिख रही है, संवाद की कमी गलतफहमियां बढ़ा सकती है। सिंगल जातक किसी पुराने मित्र की ओर आकर्षित होंगे, पर स्पष्टता ज़रूरी है।

 वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal)  

जोड़ों का दर्द, कमर से संबंधित समस्या या पाचन से जुड़ी तकलीफें होने की सम्भावना है। तनाव से दूर रहें और दिनचर्या में नियम लाएं, खासकर नींद और भोजन का समय।

वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • काले तिल और गुड़ का दान करें।
  • संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक दक्षिण दिशा में जलाएं।
  • किसी गरीब को हरे वस्त्र या हरी सब्ज़ी दान करें।