कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 7 अगस्त 2025

कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव ( Kark Rashi Planetary Overview)   

कर्क राशि 7 अगस्त 2025 प्रथम भाव में सूर्य -बुध वक्री व अस्त है जिससे आप में आत्मविश्वास रहेगा, परंतु कभी-कभी आपकी बातों को गलत समझा जाएगा। चन्द्रमा का नक्शत्र परिवर्तन धनु राशि में होने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा । राहु का कुम्भ राशि में होना जिससे अचानक लाभ और हानि दोनों संभव है जोखिम से दूर रहें। कोई गुप्त सूचना आपको प्रभावित कर सकती है।

Kark rashifal 7 august 2025 (कर्क राशि )

कर्क राशि दैनिक राशिफल ( Kark Rashi Dainik Rashifal)

आज आपको अपनी बात को सही दिशा में रखने की ज़रूरत होगी। कोई बात अगर मन को खटक रही है, तो उसे शांतिपूर्वक सुलझाएं। दोपहर के बाद कामों में सुधार और मानसिक स्पष्टता दोनों बढ़ेगी।

कर्क करियर राशिफल ( Kark Career Rashifal)

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से तालमेल बनाए रखें। जो लोग प्रशासन, काउंसलिंग या राजनीति में हैं उन्हें विशेष सफलता मिलने के अवसर है। नौकरीपेशा लोगों को देर शाम तक कोई मेल या कॉल से राहत मिल सकती है।

 कर्क आर्थिक राशिफल ( Kark Finance Rashifal)

आपको सोच-समझकर खर्च करना चाहिए, न कि भावनाओं में बहकर। आज आपके पुराने आर्थिक फैसले का फल आपको मिल सकता हैशेयर या व्यापारिक लेनदेन में आपको सावधान रहना चाहिए, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचाने का कार्य करेगा

कर्क प्रेम राशिफल (Kark Love Rashifal)  

रिश्तों में भावनात्मक गहराई रहेगी। दोपहर बाद जीवनसाथी के मूड में बदलाव संभव है। सिंगल जातकों को कोई पुराना व्यक्ति फिर संपर्क करता दिखेगा ,जिससे आपके मन में पुरानी यादें ताजा हो सकती है

 कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Kark Health Rashifal)  

थकावट और गैस्ट्रिक समस्याएं परेशान करती नज़र आएँगी। आयुर्वेद या घरेलू नुस्खे अपनाना लाभदायक रहेगा। नींद पूरी न होने से मूड पर असर दिखेगा।

कर्क राशि उपाय और सुझाव (Kark Rashi Remedies & Tips)

  • गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
  • पीले फूल भगवान विष्णु को चढ़ाएं।
  • बड़ों का आशीर्वाद लें, विशेषकर गुरु तुल्य व्यक्तियों का।