धनु राशि (Aaj ka rashifal) : 7 अगस्त 2025

धनु राशि ग्रहों का प्रभाव ( Dhanu Rashi Planetary Overview)   

धनु राशि 7 अगस्त 2025 आज चन्द्रमा आपके लगन भाव में (पूर्वाषाढ़ा चतुर्थ चरण → उत्तराषाढ़ा प्रथम चरण) नक्षत्र में है– भावनात्मक रूप से संवेदनशील दिन है और विचारों में तीव्रता रहेगी। तृतीय भाव कुम्भ राशि में राहु होने से साहसी निर्णय का मन बनेगा, लेकिन मित्रों से दूरी या गलतफहमी की स्थिति से बचना होगा। दशम भाव का मंगल आपको उत्साही बनाने के साथ सुनहरे अवसर भी देगा ।

Dhanu rashifal 7 august 2025 (धनु राशि)

धनु राशि दैनिक राशिफल ( Dhanu Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन आत्मविश्लेषण और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए अनुकूल रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होना संभव है। कुछ निर्णय अकेले लेने पड़ सकते हैं जो बाद में फायदेमंद साबित होंगे।

धनु करियर राशिफल ( Dhanu Career Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के लिए पहचान मिलेगी। यदि आप नेतृत्व की भूमिका में हैं, तो आपको अपने साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी व प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोग विशेष रूप से सक्रिय रहें। दोपहर बाद निर्णय लेने की क्षमता स्पष्ट होगी।

 धनु आर्थिक राशिफल ( Dhanu Finance Rashifal)

आज आपको पैसे के मामले में सोच-समझकर चलना होगा। कोई निवेश का प्रस्ताव बहुत आकर्षक लगेगा, लेकिन उसमें जोखिम भी छिपा हो सकता हैज़रूरत के हिसाब से ही खर्च करें, दिखावे से बचेंपुराने लेन-देन से आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है

धनु प्रेम राशिफल (Dhanu Love Rashifal)  

आपको अपने रिश्तों में पारदर्शिता रखनी चाहिए, जिससे गलतफहमियों से बचा जाएगाविवाहित लोगों के लिए दिन थोड़ा भावनात्मक रहने की सम्भावना है। प्रेमी जोड़ों को दोपहर के बाद अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा

धनु स्वास्थ्य राशिफल (Dhanu Health Rashifal)  

शरीर में थकान या मानसिक तनाव महसूस करोगे, विशेषकर शाम के समय। पुराने रोग फिरसे सक्रिय होते नज़र आ रहे हैं। बाहर का खाना और ठंडे पदार्थ टालें। ध्यान, योग और भरपूर नींद आपको संतुलन में रखेगी।

धनु राशि उपाय और सुझाव (Dhanu Rashi Remedies & Tips)

  • पीतांबर वस्त्र धारण करें और तुलसी में जल चढ़ाएं।
  • स्कूल जाने वाले बच्चों को स्टेशनरी दान करें।
  • शुद्ध देसी घी में हल्दी मिलाकर दीपक जलाएं।