वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) : 8 अगस्त 2025

वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव ( Vrishchik Rashi Planetary Overview)   

वृश्चिक राशि 8 अगस्त 2025 आज चंद्रमा तीसरे भाव मकर में उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे भाई-बहनों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता जरूरी रहेगी। आठवें भाव मिथुन में गुरु और शुक्र की युति किसी छिपी बात के उजागर होने और अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना बढ़ाएंगे। एकादश भाव कन्या राशि में आपके राशि स्वामी मंगल लाभ के अवसर देगा, हालांकि जल्दबाजी या क्रोध में लिया गया निर्णय नुकसान भी करा सकता है।

Vrishchik rashifal 8 august 2025 (वृश्चिक राशि)

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल ( Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन आंतरिक रूप से मजबूत होने की मांग कर रहा है। भावनाएं और व्यवहार संतुलित रखना जरूरी होगा, विशेषकर परिवार और भाई-बहनों से जुड़े मामलों में। कामकाज में थोड़ा मानसिक दबाव महसूस करोगे, पर शाम तक चीज़ें धीरे-धीरे बेहतर होने लगेंगी। दूरस्थ विचार या यात्रा की योजना अचानक बन सकती है।

वृश्चिक करियर राशिफल ( Vrishchik Career Rashifal) 

कामकाजी जीवन में थोड़ी अस्थिरता होना तय है। कोई वरिष्ठ आपकी कार्यशैली से असंतुष्ट हो सकता है, इसलिए संयम और विनम्रता जरूरी होगी। आज बहुत ज़्यादा रिएक्ट न करें- सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें, दिन के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी।

 वृश्चिक आर्थिक राशिफल ( Vrishchik Finance Rashifal)

अचानक कुछ लाभदायक सूचनाएं मिलने के योग हैं, जो भविष्य के लिए निवेश के संकेत देंगी। यदि आप गुप्त स्रोतों से धन प्राप्ति की सोच रहे हैं, तो आज सफलता संभव है। हालांकि, आज कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।

वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)  

रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ पुराने विषयों पर बात होना संभव है। अविवाहित जातकों के लिए कोई पुराना प्रस्ताव फिर से सक्रिय हो सकता है। ऐसे में, आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal) 

तनाव और थकान दोनों से बचना होगा। सिरदर्द, ब्लड प्रेशर या नस संबंधित तकलीफ हो सकती है। ध्यान और प्राणायाम से मन को शांति मिलेगी। शाम के समय कुछ राहत महसूस होगी।

वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)

  • दही और मिश्री का दान करें।
  • किसी स्त्री को सफेद वस्त्र या इत्र भेंट करें।
  • श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।