मकर राशि (Aaj ka rashifal) : 8 अगस्त 2025
मकर राशि ग्रहों का प्रभाव (Makar Rashi Planetary Overview)
मकर राशि 8 अगस्त 2025 के लिए चंद्रमा लग्न भाव में उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे सुबह तक जिम्मेदारियों का दबाव और दोपहर बाद मानसिक स्थिरता व व्यावहारिक सोच बढ़ेगी। षष्ठ भाव मिथुन में गुरु और शुक्र की युति से कार्यक्षेत्र में तनाव और छोटी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत देते हैं, लेकिन ज्ञान और कूटनीति से समाधान संभव होगा। तृतीय भाव में शनि वक्री आपके विचारों में गंभीरता और संचार में ठहराव दिखेगा।

मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashi Dainik Rashifal)
आपका दृष्टिकोण आज जिम्मेदार और आत्मनियंत्रित रहेगा। चंद्रमा की अपने ही राशि में उपस्थिति आपको भावनात्मक और मानसिक स्थिरता देगी। दोपहर बाद कोई निजी फैसला आपको राहत देगा। घर और काम दोनों जगह संतुलन बनाना आज ज़रूरी होगा।
मकर करियर राशिफल ( Makar Career Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आप दृढ़ता और शांत व्यवहार से आगे बढ़ेंगे। अधूरे प्रोजेक्ट पर ध्यान दें, क्योंकि आज आपके काम की गुणवत्ता अधिक मायने रखेगी। अधिकारियों के साथ आपकी छवि मजबूत होने की पूरी संभवाना है।
मकर आर्थिक राशिफल (Makar Finance Rashifal)
धन को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। आज कोई अनावश्यक खर्च सामने आ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से उसे नियंत्रित कर पाएंगे। किसी से उधार या निवेश पर विचार करना अभी टालें।
मकर प्रेम राशिफल (Makar Love Rashifal)
रिश्तों में ईमानदार भावनाएं होना बहुत जरूरी है। जीवनसाथी से मतभेद या संवाद में बाधा उत्पन होंगी। यदि अविवाहित हैं, तो पुराने संपर्कों में से कोई व्यक्ति फिर से करीब आ सकता है।
मकर स्वास्थ्य राशिफल (Makar Health Rashifal)
तनाव को नजरअंदाज न करें। मानसिक थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ध्यान, वॉक या हल्की एक्सरसाइज आपको लाभ देगी। खानपान में संतुलन बनाकर रखें।
मकर राशि उपाय और सुझाव (Makar Rashi Remedies & Tips)
- किसी गरीब महिला को सफेद मिठाई का दान करें।
- श्री लक्ष्मी अष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।
- चांदी की कोई वस्तु साथ रखें।