कन्या राशि (Aaj ka rashifal) : 10 अगस्त 2025
कन्या राशि ग्रहों का प्रभाव (Kanya Rashi Planetary Overview)
कन्या राशि 10 अगस्त 2025 ग्रह स्थिति के अनुसार आज का दिन परफेक्शन की तीव्र चाह से शुरू होगा, लेकिन यह झुंझलाहट या गुस्से में बदलना भी संभव है। आज चन्द्रमा का षष्ठ भाव में होना मानसिक उलझन और स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से परेशानी हो सकती है। सूर्य और बुध की युति से भाई- बहन से मदद मिलने की भी संभावना है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi Dainik Rashifal)
आप छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट करेंगे और किसी की बात अंदर तक चुभ सकती है। धन और करियर से जुड़े निर्णयों में भ्रम की स्थिति रहेगी – कोई सलाह फायदेमंद होगी। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बहस से बचें। स्वास्थ्य में अनिद्रा और थकान संभव है।
कन्या करियर राशिफल (Kanya Career Rashifal)
काम में परफेक्शन की वजह से आप खुद को थकाने का कार्य करोगे। आपकी एक छोटी-सी गलती भी बड़ी समस्या बन सकती है। किसी की सलाह या सीनियर के मार्गदर्शन से आपको सही दिशा मिलेगी।
कन्या आर्थिक राशिफल (Kanya Finance Rashifal)
आपका ध्यान हिसाब-किताब और बजट पर ज़्यादा रहेगा, लेकिन कोई भी व्यावहारिक फैसला लेने में आपको दिक्कत महसूस होगी। आज ऑनलाइन निवेश करने से बचें।
कन्या प्रेम राशिफल (Kanya Love Rashifal)
आप बहुत ज़्यादा खामियाँ निकालेंगे, जिससे आपका पार्टनर नाराज़ हो जायेगा। अकेले लोगों को कोई ऐसा मिलेगा जिससे बात करके उन्हें दिमागी शांति मिले और आप दोनों के बीच एक गहरा जुड़ाव महसूस होगा।
कन्या स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Health Rashifal)
नींद की कमी, माइग्रेन या थकान की समस्या उभरने की सम्भावना है। आंखों या पेट संबंधी दिक्कत भी होना संभव है। अधिक काम करने से बचे।
कन्या राशि उपाय और सुझाव (Kanya Rashi Remedies & Tips)
- नारियल का दान किसी ब्राह्मण को करें।
- रिश्तों में गर्माहट लाने हेतु अपने पार्टनर को सफेद चीज़ (जैसे मिश्री) खिलाएं।
- नींद व मानसिक तनाव से राहत के लिए रात को सरसों तेल से तलवे में मालिश करें।