कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 14 अगस्त 2025
कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव (Kark Rashi Planetary Overview)
कर्क राशि 14 अगस्त 2025 दशम भाव मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र (प्रथम-द्वितीय पद) का चंद्रमा करियर में नए अवसर और उतार-चढ़ाव लाएगा। वहीं लगन भाव में सूर्य और बुद्ध की युति आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढायेगी और बाकी के ग्रह का प्रभाव कुछ ज्यादा नहीं होगा। तृतीय भाव कन्या में हस्त प्रथम पद का मंगल भाई-बहनों संग संबंधों में ऊर्जा और जोश बढ़ाएगा, पर जोश से बचना जरूरी होगा।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Kark Rashi Dainik Rashifal)
आज का दिन आत्मविश्वास और संवाद कौशल को निखारने वाला है आप प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। चंद्रमा के दशम भाव में होने से करियर में उछाल के अवसर मिलेंगे, लेकिन निर्णय लेने में संतुलन ज़रूरी है अप्रत्याशित लाभ और नई योजनाओं के संकेत भी हैं।
कर्क करियर राशिफल (Kark Career Rashifal)
नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। टीम के साथ सहयोग बढ़ेगा, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण निर्णय लेने में देरी संभव हैआज लंबी अवधि के प्रोजेक्ट में स्थिरता आएगी।
कर्क आर्थिक राशिफल (Kark Finance Rashifal)
आपको अचानक धन लाभ और निवेश से फायदा होने के सुनहरे अवसर हैं। हालाँकि, आर्थिक मामलों में आपको पारदर्शिता बनाए रखना ज़रूरी होगा। यह समय सोच-समझकर निवेश करने का है।
कर्क प्रेम राशिफल (Kark Love Rashifal)
गुप्त प्रेम संबंध या दूरस्थ रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। विवाहित जातकों को पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और खुले मन से बातचीत करें।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Kark Health Rashifal)
मंगल के तृतीय भाव में होने से ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्सा और तनाव पर नियंत्रण जरूरी है। हल्का व्यायाम और ध्यान लाभकारी होगा।
कर्क राशि उपाय और सुझाव (Kark Rashi Remedies & Tips)
- “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का 108 बार जप करें।
- गुरु के सम्मान में किसी ब्राह्मण को पीले फल दें।
- कार्यस्थल में पीला कपड़ा रखें।