सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 16 अगस्त 2025 

सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव (Singh Rashi Planetary Overview) 

सिंह राशि 16 अगस्त 2025 पहले भाव में पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के चौथे पद में केतु से आत्मचिंतन और आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा, साथ ही पाचन संबंधी सावधानी रखनी होगी । चंद्रमा वृषभ में कृत्तिका नक्षत्र में सुबह भावुक करियर निर्णय दे सकता है, जबकि दोपहर बाद स्थिर प्रगति संभव है। मंगल हस्त नक्षत्र के पहले पद में बोलचाल में दृढ़ता और तेज़ आर्थिक निर्णय, पर अचानक खर्च भी संभव होगा।

Singh rashifal 16 august 2025 (सिंह राशि)

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए आत्म-मंथन (self-reflection) और योजना बनाने का रहेगा। सुबह के समय आवेग में आकर कोई भी काम करने से बचें। दोपहर के बाद आपको बातचीत और करियर के अवसरों पर ध्यान देना चाहिए। अपने स्वास्थ्य ख़ास ख्याल रखें।

सिंह करियर राशिफल (Singh Career Rashifal)

सुबह भावनात्मक फैसले लेने से बचें, क्योंकि दोपहर के बाद स्थितियां स्थिर होंगी और प्रगति साफ नज़र आएगी। प्रतियोगियों से चुनौतियां मिल सकती हैं, लेकिन समझदारी और तर्क से जीतने की सम्भावना है। सीखने और नए अनुभवों से लाभ होगा।

सिंह आर्थिक राशिफल (Singh Finance Rashifal)

अनावश्यक और आवेगी खर्चों से बचें। निवेश में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन वे सुरक्षित रहेंगे। नई जानकारी या स्किल सीखने से लंबे समय में फायदा मिलेगा। सट्टा या रचनात्मक प्रोजेक्ट्स में मौके मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं।

सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)

आज रिश्तों में रोमांच और उत्साह रहेगा। पार्टनर के अनोखे और नए विचार सामने आ सकते हैं, जो रिश्ते को ताज़गी देंगे।

सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)  

पाचन और पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। काम से जुड़ा तनाव से थकना भी संभव है। कोई बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है, लेकिन मानसिक दबाव को बढ़ने न दें। योग या मेडिटेशन मददगार रहेंगे।

सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)

  • शनिदेव को तेल और काले तिल अर्पित करें।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” 108 बार जप करें।
  • सूर्योदय के समय ध्यान करना फायदा देगा।