कुंभ राशि (Aaj ka rashifal) : 25 अगस्त 2025
कुंभ राशि ग्रहों का प्रभाव (Kumbh Rashi Planetary Overview)
कुंभ राशि 25 अगस्त 2025 8th भाव कन्या में चंद्रमा (उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र) और मंगल (हस्त नक्षत्र) अचानक घटनाएँ और गुप्त शत्रु सामने आना दर्शाते हैं। लग्न में राहु हो, तो आपकी शख्सियत (personality) रहस्यमय और दोहरी हो जाती है। वहीं, दूसरे भाव में जब स्वामी शनि वक्री होकर , आपका आत्मविश्वास बार-बार डगमगाता है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Rashi Dainik Rashifal)
25 अगस्त 2025 आज आपको पारिवारिक मामलों और भाई-बहनों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना होगा। कोई अचानक यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन उसमें रुकावटें भी रहेंगी। मानसिक बेचैनी और ज़्यादा सोचना बढ़ेगा, इसलिए खुद को रचनात्मक कामों में व्यस्त रखना आपके लिए सही रहेगा।
कुंभ करियर राशिफल (Kumbh Career Rashifal)
कामकाज में धैर्य रखना ज़रूरी है। बॉस या वरिष्ठों से बात करते समय अहंकार से जुड़े टकरावों से बचें। छुपे हुए दुश्मन कार्यस्थल पर अफवाहें फैला सकते हैं। नए प्रोजेक्ट या ट्रांसफर से जुड़े मामलों में देरी देखने को मिलेगी।
कुंभ आर्थिक राशिफल (Kumbh Finance Rashifal)
आज आपके पास पैसा आने में देरी होगी और अचानक खर्च आपको परेशान करेगा। बचत पर ध्यान दें, क्योंकि परिवार की गैर-ज़रूरी माँगें भी खर्च बढ़ा सकती हैं। सट्टेबाज़ी वाले निवेशों (शेयर, ट्रेडिंग) से बचें।
कुंभ प्रेम राशिफल (Kumbh Love Rashifal)
अपने साथी की बातों को हल्के में न लें। शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी से अहंकार से जुड़े टकरावों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने बच्चों की तरफ से कोई चिंता की खबर मिलने की भी सम्भावना है।
कुंभ स्वास्थ्य राशिफल (Kumbh Health Rashifal)
मानसिक तनाव रहेगा और आपकी नींद भी खराब होगी। शुगर या पेट से जुड़ी समस्या भी बढ़ती दिख रही है। ज़्यादा चिंता करने से आपका ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होना लाज़मी है इसलिए अपने स्वास्थ का ध्यान रखें।
कुंभ राशि उपाय और सुझाव (Kumbh Rashi Remedies & Tips)
- आज किसी छोटी बच्ची को सफेद फूल या दूध से बनी मिठाई भेंट करें।
- चंद्रमा और मानसिक शांति के लिए चाँदी के गिलास में पानी पीना शुभ रहेगा।
- अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ता सुधारने के लिए आज उन्हें कोई छोटा-सा उपहार (जैसे पेन, डायरी) दें।
