मेष राशि (Aaj ka rashifal) : 26 अगस्त 2025
मेष राशि ग्रहों का प्रभाव (Mesh Rashi Planetary Overview)
मेष राशि 26 अगस्त 2025 आज चन्द्रमा और मंगल (दोनों हस्ता नक्षत्र) साथ में है जिससे → कार्यक्षेत्र में प्रतियोगिता पर विजय की क्षमता, पर मानसिक बेचैनी और तनाव की सम्भावना रहेगी। चौथे भाव में बुध (अश्लेषा नक्षत्र) और शुक्र (पुष्य नक्षत्र) के योग से मानसिक चंचलता बढ़ेगी और आप घर-परिवार पर बहुत ज़्यादा ध्यान देंगे।

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashi Dainik Rashifal)
आज का दिन आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन की मांग करता है। घरेलू मामलों में अचानक निर्णय लेने से बचें। किसी मित्र या नेटवर्किंग से नया अवसर सामने आ सकता है, लेकिन उस पर तुरंत भरोसा न करें। यात्रा की योजना या पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्य भाग्यवृद्धि करेंगे। आध्यात्मिक दृष्टिकोण और अनुशासन दिन को संभालने में मदद करेगा।
मेष करियर राशिफल (Mesh Career Rashifal)
आज सहकर्मियों के साथ टकराव से बचना होगा। कार्यस्थल पर प्रतियोगिता बढ़ सकती है, पर मेहनत से जीत आपकी होगी। शोध, तकनीक, विश्लेषण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए यह समय प्रगति का है। विदेश या ऑनलाइन कार्यों में भी लाभ के संकेत हैं।
मेष आर्थिक राशिफल (Mesh finance Rashifal)
धन के मामले में भावनाओं के कारण अनावश्यक खर्च संभव है। किसी परिवार जन के लिए निवेश करेंगे। अचानक लाभ या विदेशी स्रोतों से फायदा भी मिल सकता है, परंतु जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर रहेगा।
मेष प्रेम राशिफल (Mesh Love Rashifal)
प्रेम जीवन में अहंकार और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दोनों साथ-साथ चलेंगे। अविवाहित जातक को किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात होगी, लेकिन रिश्ता गहराने में समय लगेगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ भावनात्मक मुद्दों पर बात साफ़ करनी होगी, वरना गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं।
मेष स्वास्थ्य राशिफल (Mesh Health Rashifal)
मानसिक तनाव और नींद की कमी परेशानी दे सकती है। पाचन और त्वचा से जुड़े हल्के रोगों पर ध्यान दें। व्यायाम और योग से राहत मिलेगी। खान-पान में सादगी रखें और अधिक तैलीय या मसालेदार भोजन से बचें।
मेष राशि उपाय और सुझाव (Mesh Rashi Remedies & Tips)
- सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- चंद्रमा-मन शांति के लिए सफेद वस्त्र धारण करें और दूध से बनी चीज़ें दान करें।
