तुला राशि (Aaj ka rashifal) : 31 अगस्त 2025

तुला राशि ग्रहों का प्रभाव (Tula Rashi Planetary Overview) 

तुला राशि 31 अगस्त 2025 आज का दिन तुला लग्न जातकों के लिए गहरे उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। धन भाव वृश्चिक में नीच चंद्रमा (अनुराधा नक्षत्र) आपकी वाणी और परिवार में उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। लाभ भाव में सूर्य, बुध और केतु होंगे, आपको नेटवर्किंग और लाभ में सम्मान दिलाएँगे, लेकिन साथ ही अहंकार के टकराव भी लाएँगे।

Tula rashifal 31 august 2025 (तुला राशि)

तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashi Dainik Rashifal)

31 अगस्त 2025 आज आपका मन बार-बार अतीत की बातों में उलझेगा और कड़वे शब्द पारिवारिक रिश्तों को बिगाड़ेंगे। भाई-बहनों या किसी करीबी दोस्त से ग़लतफ़हमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटकेगा और अचानक कोई नया विषय चुनने का विचार आएगा।

 तुला करियर राशिफल (Tula Career Rashifal)

करियर में आपकी रचनात्मकता और आकर्षण दिखेगा, पर ऑफिस में भावनात्मक टकराव बढ़ सकते हैं। किसी वरिष्ठ से अहंकार का टकराव संभव है आज आपको नेटवर्किंग का फ़ायदा मिलेगा, लेकिन दोस्तों के साथ काम करते समय “मैं” की जगह “हम” का इस्तेमाल ज़रूरी होगा।

तुला आर्थिक राशिफल (Tula Finance Rashifal)

नीच चंद्रमा के कारण धन का प्रवाह अस्थिर रहेगा। अचानक खर्च भी बढ़ सकते हैं, खासकर घर या परिवार से जुड़े मामलों पर। राहु के प्रभाव से सट्टा लगाने (शेयर बाज़ार, जुआ) में लालच आएगा, लेकिन नुकसान भी होगा। किसी रिश्तेदार की वजह से आर्थिक विवाद हो सकता है, संभलकर चलें।

तुला प्रेम राशिफल (Tula Love Rashifal) 

प्रेम जीवन में असामान्य आकर्षण और अचानक लगाव-अलगाव का दौर रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए मंगल का बारहवें भाव में होना जीवनसाथी को ज़्यादा आलोचनात्मक बना देगा। अहंकार और बातचीत में कमी रिश्तों को कमज़ोर कर सकते हैं।

तुला स्वास्थ्य राशिफल (Tula Health Rashifal)  

पुरानी स्वास्थ्य समस्याएँ लम्बी खींचेंगे। नीच चंद्रमा के कारण भावनात्मक असंतुलन पाचन पर असर डाल सकता है। नींद में कमी और एसिडिटी की समस्या रहेगी। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या के फिर से उभरने की संभावना है।

तुला राशि उपाय और सुझाव (Tula Rashi Remedies & Tips)

  • परिवार में पैसों के विवाद से बचने के लिए रात को घर के उत्तर-पूर्व कोने में घी का दीपक जलाएँ।
  • शाम को गुलाब की पंखुड़ियाँ जल में डालकर जीवनसाथी/पार्टनर को दें। इससे राहु का प्रभाव शांत होगा।
  • आज रविवार है, इसलिए सूर्य देव को लाल फूल और शुद्ध जल अर्पित करें और 11 बार “ॐ आदित्याय नमः” का जाप करें।