तुला राशि (Aaj ka rashifal) : 1 सितंबर 2025

तुला राशि ग्रहों का प्रभाव (Tula Rashi Planetary Overview)

तुला राशि 1 सितंबर 2025 दूसरे भाव (वृश्चिक) में चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र परिवार व वाणी में भावनात्मक तीखापन लाएगा, जिससे छीपी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। मीन राशि में शनि वक्री (उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में) आपको अनुशासन देगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य थोड़ा सुस्त हो सकता है।

Tula rashifal 1 september 2025 (तुला राशि)

तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashi Dainik Rashifal)

1 सितंबर 2025 आपका ध्यान परिवार और रिश्तों पर रहेगा। परिवार के कुछ गुप्त रहस्य या पुराने अनसुलझे मुद्दे सामने आ सकते हैं और किसी सामाजिक समूह या संगठन में आपको पहचान मिलेगी। घर या संपत्ति से जुड़ा कोई फैसला टल सकता है।

 तुला करियर राशिफल (Tula Career Rashifal)

करियर में आज आपकी सार्वजनिक छवि (public image) पर जोर रहेगा। एचआर, शिक्षण, समाज सेवा, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने या विदेश से जुड़ी कोई अप्रत्याशित अपॉर्चुनिटी सामने आएगी।

तुला आर्थिक राशिफल (Tula Finance Rashifal)

धन के मामले में आज परिवार से जुड़े खर्चे अचानक बढ़ते दिख रहे हैं संपत्ति या घर से जुड़े खर्च की भी संभावना है। सट्टा निवेश या लोन से जुड़े मामलों से बचना बेहतर होगा। अगर आप किसी विदेशी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें थोड़ी देरी है।

तुला प्रेम राशिफल (Tula Love Rashifal) 

रिश्तों में आज संवेदनशीलता और अहंकार दोनों ही काम करेंगे। अविवाहित जातकों को अपने सामाजिक दायरे से कोई आकर्षण महसूस होगा, लेकिन अचानक दूरी भी बनेगी। लॉन्ग-डिस्टेंस (दूर रहने वाले) जोड़ों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अगर वे खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी टल जाएगी।

तुला स्वास्थ्य राशिफल (Tula Health Rashifal)  

स्वास्थ्य में आज तनाव और थकान रह सकती है पाचन संबंधी समस्याएं या एसिडिटी बढ़ेंगी। अपनी आँखों और जोड़ों का ध्यान रखें। रात को नींद खराब होगी ध्यान और हल्का भोजन आज के लिए बहुत जरूरी है।

तुला राशि उपाय और सुझाव (Tula Rashi Remedies & Tips)

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली को लाल फूल चढ़ाएँ।।
  • धन खर्च को संतुलित करने के लिए किसी बुजुर्ग महिला को सफेद वस्त्र या दूध दान करें।
  • सुबह एक इलायची और तुलसी का पत्ता खाएँ पाचन मजबूत होगा।