कुंभ राशि (Aaj ka rashifal) : 10 सितंबर 2025

कुंभ राशि ग्रहों का प्रभाव (Kumbh Rashi Planetary Overview) 

कुंभ राशि 10 सितंबर 2025 द्वितीय भाव मीन में चन्द्रमा (रेवती नक्षत्र) व शनि वक्री (उत्तराभाद्रपद नक्षत्र) मिलकर वाणी व धन पर भावनात्मकता और धैर्य का मिश्रण देंगे, पर भुगतान में देरी संभव है। लग्न में राहु (पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र), स्थित होकर आपकी पहचान और व्यक्तित्व को अनोखे ढंग से उभार रहा है नवाचार, टेक/ऑनलाइन अवसरों की ओर झुकाव देगा।

Kumbh rashifal 10 september 2025 (कुंभ राशि)

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

10 सितंबर 2025 दिन का पहला हिस्सा रिश्तों और समझौतों से जुड़े मानसिक दबाव ला सकता है। परिवार या घर में छोटी-मोटी मरम्मत या खर्च का निर्णय अचानक लिया जयएगा। आपको दोस्तों या सोशल नेटवर्क से कोई अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, लेकिन दोपहर के बाद जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें।

कुंभ करियर राशिफल (Kumbh Career Rashifal)

आज आपको बड़े ऑफर, अनुबंध या साझेदारी के मौके मिलेंगे, लेकिन शब्दों या अनुबंध के नियमों में गलती की सम्भावना है। कार्यालय में अचानक कुछ बातें सामने आएँगी या सहकर्मियों से टकराव होगा । कोई भी नया समझौता करने से पहले उसे किसी वकील या विशेषज्ञ से जरूर जाँच करवाएँ।

कुंभ आर्थिक राशिफल (Kumbh Finance Rashifal)

आपके वित्तीय फैसले धीमी गति से होंगे। ऑनलाइन या सट्टेबाजी से अचानक लाभ का आकर्षण रहेगा, लेकिन धोखा या जल्दबाजी के कारण नुकसान संभव है। परिवार पर, खासकर स्वास्थ्य या मरम्मत पर, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ प्रेम राशिफल (Kumbh Love Rashifal) 

प्रेम-प्रसंग या बच्चों से जुड़े मामलों में आपको अवसर मिलेंगे, पर वादों और समय-सीमा में सावधानी रखनी होगी। आपका पार्टनर प्रभावशाली होगा, लेकिन अहंकार और गलतफहमी से तनाव हो सकता है। अकेले रहने वाले लोगों को अचानक प्रस्ताव मिलेगा, लेकिन उसकी गंभीरता को परखें।

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल (Kumbh Health Rashifal)  

अधिक खाने-पीने की वजह से आपको गैस्ट्रिक या जलन की समस्या हो सकती है तेज वस्तुओं, मशीनरी या सर्जरी से सावधानी बरतें। योग, प्राणायाम और संतुलित आहार फायदेमंद रहेंगे।

कुंभ राशि उपाय और सुझाव (Kumbh Rashi Remedies & Tips)

  • भगवान शिव को कच्चा दूध चढ़ाएँ, इससे आपको नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलेगी।
  • गाय या कुत्ते को भोजन कराना शुभ होगा।
  • किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे दोबारा पढ़ें।
  • अपनी जेब में चाँदी का सिक्का या गोमती चक्र रखें, इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।