कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 18 सितंबर 2025

कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव (Kark Rashi Planetary Overview) 

कर्क राशि 18 सितंबर 2025 लग्न में चंद्रमा (आश्लेषा नक्षत्र) में स्थित है दिन के पहले भाग में निर्णय अधिक जज़्बाती, तेज़ होंगे जबकि दोपहर बाद आर्थिक सुरक्षा व स्थिरता पर फोकस बढ़ेगा। सिंह में शुक्र (मघा नक्षत्र) और केतु (पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र) की युति है — वाणी, धन और पारिवारिक मान-सम्मान पर एक रचनात्मक आकर्षण रहेगा और कर्म से जुड़ा एक अलगाव का भाव रहेगा।

Kark rashifal 18 september 2025 (कर्क राशि)

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

18 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सुबह लिए गए फैसले बाद में बदल सकते हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है। आपके परिवार में पूर्वजों या पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई चर्चा संभव है। आध्यात्मिक रूप से आपको कोई सपना या कोई संकेत मिलेगा। घर में मरम्मत का काम या गाड़ी से जुड़ा कोई काम हो सकता है।

 कर्क राशि करियर राशिफल (Kark Rashi Career Rashifal)

आज आप अपने काम में सक्रिय और मजबूत रहेंगे। नए प्रोजेक्ट या मीटिंग में आगे बढ़कर प्रभाव डालेंगे। लेकिन, अहंकार से भरी बातें करने से बचें। आपके वरिष्ठों से मंजूरी मिलने में देरी होगी, इसलिए धैर्य रखें। दस्तावेजों और बातचीत में सटीकता बनाए रखनी होगी, तभी आपकी प्रतिष्ठा सुरक्षित रहेगी।

कर्क आर्थिक राशिफल (Kark Finance Rashifal) 

अचानक निवेश का मौका मिल सकता है या कोई छिपी हुई देनदारी सामने आएगी। परिवार या रिश्तों के माध्यम से खर्च और कमाई दोनों संभव हैं। किसी भी निवेश, ऋण या साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जाँच लें। विदेशी काम या अनुबंध में आपको पहले ही कुछ खर्च करना पड़ेगा।

कर्क प्रेम राशिफल (Kark Love Rashifal) 

साझेदारी में भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ेगी। आपकी आक्रामकता से बहस हो सकती है आज आप अपने पार्टनर के प्रति आकर्षित तो होंगे, लेकिन आपको अचानक अलगाव का एहसास भी होगा, किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें।

कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Kark Health Rashifal) 

पुरानी स्वास्थ्य समस्याएँ धीरे-धीरे सुधरेंगी, पर उनमें तुरंत सुधार नहीं आएगा। आपको तनाव और पाचन से जुड़ी दिक्कतों का ध्यान रखना होगा। सुबह के समय आपके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव या घबराहट हो सकती है, जबकि दोपहर बाद स्थिरता रहेगी। आपकी नींद में भी गड़बड़ी संभव है।

कर्क राशि उपाय और सुझाव (Kark Rashi Remedies & Tips)

  • करियर में जल्दबाज़ी से विवाद टालने हेतु हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
  • पीपल के पेड़ के नीचे शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” जप करके दीपक जलाएँ लंबी यात्राओं की बाधाओं को कम करेगा
  • सुबह चावल या दूध का दान किसी ज़रूरतमंद को करें स्वास्थय बढ़िया रहेगा।