मिथुन राशि (Aaj ka rashifal) : 1 अक्टूबर 2025 

मिथुन राशि ग्रहों का प्रभाव (Mithun Rashi Planetary Overview) 

मिथुन राशि 1 अक्टूबर 2025 सातवें भाव में चंद्रमा (उत्तराषाढ़ा नक्षत्र) के होने से, आपका ध्यान अपने रिश्तों, साझेदारी और मीटिंग्स पर रहेगा। इस दौरान आपको सहयोग आसानी से मिलेगा। सिंह राशि में शुक्र और केतु (दोनों पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र) से भाई-बहनों या सोशल मीडिया से जुड़े आपके अनुभव असामान्य (unusual) रहेंगे।

Mithun Rashifal 1 october 2025 (मिथुन राशि )

 मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

1 अक्टूबर 2025 सुबह साझेदारी और मीटिंग्स पर आपका ध्यान रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद छुपे हुए मामले जैसे बीमा, टैक्स या कागज़ी काम आपका समय मांग सकते हैं। जान-पहचान (नेटवर्क) से अचानक कोई संदेश या ऑफर मिलेगा, पर उसके कागज़ात और शर्तें ज़रूर जाँच लें।

 मिथुन करियर राशिफल (Mithun Career Rashifal) 

आज ऑफिस में आपके कागज़ी काम और रिपोर्ट बनाने का काम आगे बढ़ेगा। नए असाइनमेंट या प्रस्ताव मिल सकते हैं, पर अंतिम स्वीकृति देर से आने की संभावना है। वरिष्ठों के द्वारा बार-बार स्पष्टीकरण या सबूत माँगे जाने की सम्भावना है।

मिथुन आर्थिक राशिफल (Mithun Finance Rashifal) 

आपको क्लाइंट्स और जान-पहचान (नेटवर्किंग) से पैसा मिलेगा, पर दोपहर के बाद आपको छिपे हुए खर्चों को लेकर सावधान रहना होगा। ऑनलाइन स्रोतों से अचानक धन आ सकता है, पर टैक्स, बीमा या ऋण की शर्तें साफ़ रखें। निवेश और सट्टेबाज़ी में आज जल्दबाज़ी न करें।

मिथुन प्रेम राशिफल (Mithun Love Rashifal) 

सुबह के घंटों में रिश्तों में गर्मजोशी और खुलापन रहेगा, साथी सहायक दिखेंगे। दोपहर के बाद रिश्तों में थोड़ी गंभीरता या संदेह की भावना आ सकती है। किसी रचनात्मक या सामाजिक समारोह में आपको प्यार का मौका मिलने की प्रवृति भी है अतः रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत पर ज़ोर दें।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल (Mithun Health Rashifal) 

आज मन थोड़ा अस्थिर रहेगा, खासकर दोपहर के बाद। पाचन और अंदरूनी तनाव पर ध्यान दें। गला-गर्दन और हृदय के क्षेत्र का विशेष ख्याल रखें। कार्यस्थल का दबाव ब्लड प्रैशर या थकान को ट्रिगर कर सकता है ऐसे में शांत रहने और पानी पीने को प्राथमिकता दें।

 मिथुन राशि उपाय और सुझाव (Mithun Rashi Remedies & Tips)

  1. अपने घर के कागज़ात को व्यवस्थित करें, इससे काम में स्पष्टता और मानसिक शांति बनेगी।
  2. किसी जरूरतमंद को एक मीठा फल दें, इससे छिपे खर्चों पर सकारात्मक असर आता है।
  3. सुबह तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें मार्गदर्शन मिलेगा।