धनु राशि (Aaj ka rashifal) : 14 अगस्त 2025

धनु राशि ग्रहों का प्रभाव (Dhanu Rashi Planetary Overview)  

धनु राशि 14 अगस्त 2025 पंचम भाव मेष राशि में चंद्रमा (अश्विनी नक्षत्र 1-2) पद पर भावुकता बढ़ाएंगे और पढ़ाई में ध्यान कभी-कभी भटक सकता है। अष्टम भाव कर्क में सूर्य (अश्लेषा 4th) पद और बुध (पुष्य 3rd पद) अचानक धन लाभ, रिसर्च और ज्योतिष (occult) में रुचि बढ़ाएंगे। नवम भाव सिंह में केतु (पूर्वा फाल्गुनी 4th पद) धार्मिक यात्राओं का योग बनाते हैं, हालांकि योजनाओं में बदलाव संभव है।

Dhanu rashifal 14 august 2025 (धनु राशि)

धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal)

आज धनु राशि वालों के लिए पार्टनरशिप और रिश्तों पर फोकस रहेगा। सप्तम भाव में गुरु-शुक्र का योग न केवल व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करेगा बल्कि व्यावसायिक जीवन में भी गरौठ (growth) लाएगा। प्रेम और शिक्षा में भावुकता बनी रहेगी।

धनु करियर राशिफल (Dhanu Career Rashifal)

आज आपके विश्लेषणात्मक (detailed) फैसले और समझदारी आपको काम में सफलता दिलाएंगे। टीम के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाने का मौका मिलेगा। नेटवर्क और जान-पहचान के जरिए नए क्लाइंट मिलने की संभावना है।

धनु आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Rashifal)

पैसों के मामले में आज अनुशासन जरूरी होगा, धीरे-धीरे बचत बढ़ेगी। अचानक धनलाभ का योग बन सकता है। दोस्तों से आर्थिक मदद या लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि निवेश में जोखिम पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा।

धनु प्रेम राशिफल (Dhanu Love Rashifal)

रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। पार्टनर के साथ रोमांस और जुनून बढ़ेगा। सयम बरतें और प्यार से दिन को निबायें।

धनु स्वास्थ्य राशिफल (Dhanu Health Rashifal)  

आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचना जरूरी है। खाने-पीने में संतुलन रखें। थोड़ी सावधानी न बरतने पर चोट या दुर्घटना का खतरा हो सकता है। नींद पूरी लें और तनाव से दूरी बनाए रखें।

धनु राशि उपाय और सुझाव (Dhanu Rashi Remedies & Tips)

  • बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए पीली वस्तुएँ दान करें।
  • गुरु मंत्र (“ॐ गुरवे नमः”) का 108 बार जप करें।
  • चंद्रमा के लिए दूध-चावल का दान फायदेमंद रहेगा।