धनु राशि (Aaj ka rashifal) : 22 अगस्त 2025
धनु राशि ग्रहों का प्रभाव (Dhanu Rashi Planetary Overview)
धनु राशि 22 अगस्त 2025 आठवें भाव में चंद्रमा, बुध और शुक्र कर्क राशि में (आश्लेषा व पुनर्वसु नक्षत्र) तीनो है अचानक से मूड में बदलाव और आर्थिक नुकसान दिखाते हैं। सिंह राशि में सूर्य और केतु का योग आपके भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में तनाव लाएगा, लेकिन साथ ही आपकी आध्यात्मिक रुचि को भी बढ़ाएगा।

धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal)
22 अगस्त 2025 का दिन धनु राशि वालों के लिए मिश्रणीय रहेगा। आपकी पहचान में बाहरी तौर पर आत्मविश्वास दिखेगा, लेकिन अंदरूनी तौर पर आप दुविधा में रहेंगे। आपका करियर और आर्थिक स्थिति अस्थिर रहेगी। शादी और पार्टनरशिप में गलतफहमियाँ हो सकती हैं।
धनु करियर राशिफल (Dhanu Career Rashifal)
कामकाज में स्थिरता कम रहेगी। नौकरी या सर्विस सेक्टर में राजनीति और दबाव महसूस करोगे। बड़े-बुजुर्ग या बॉस से टकराव की संभावना है, लेकिन साथ ही आध्यात्मिक झुकाव भी बढ़ेगा। अपने काम पर ध्यान दें और बेवजह के बहस में न पड़ें।
धनु आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Rashifal)
पैसे की आमद धीरे-धीरे होगी। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं कमाई होगी लेकिन टिक नहीं पाएगी, उतार-चढ़ाव रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत करने की कोशिश करें।
धनु प्रेम राशिफल (Dhanu Love Rashifal)
रिश्तों में बेवजह आलोचना तनाव ला सकती है। शादीशुदा जीवन में गलतफहमी और दूरी की संभावना है। आपको अपने पार्टनर के साथ सोच-समझकर बात करनी चाहिए। अनावश्यक बहस से बचें और शांत रहने का प्रयास करें।
धनु स्वास्थ्य राशिफल (Dhanu Health Rashifal)
छाती और पाचन पर ध्यान दें, गले और शुगर से जुड़ी समस्या होने की उम्मीद है। तनाव और नींद की दिक्कत भी बढ़ सकती है। असंतुलित खान-पान से बचें और भरपूर पानी पिएँ। योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
धनु राशि उपाय और सुझाव (Dhanu Rashi Remedies & Tips)
- घर में चावल या शक्कर दान करें, अचानक खर्च कम होंगे।
- पर्स में हमेशा एक हरा पत्ता (तुलसी/पान) रखें, पैसों की अस्थिरता घटेगी।
- नींद सुधारने के लिए रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पिएँ।