धनु राशि (Aaj ka rashifal) : 23 जुलाई 2025
धनु राशि ग्रहों का प्रभाव (Dhanu Rashi Planetary Overview)
धनु राशि चंद्रमा आज मिथुन राशि में गुरु के साथ सप्तम भाव में है, जो रिश्तों और साझेदारी पर प्रभाव डालेगा। गुरु स्वयं सप्तम में स्थित होकर निर्णय और दृष्टिकोण में बदलाव ला रहा है। मंगल नवम भाव में सिंह राशि में है, जो यात्रा, धर्म और उच्च शिक्षा के मामलों को सक्रिय बनाएगा। शनि तृतीय भाव में वक्री होकर संपर्कों और छोटे भाई-बहनों से जुड़ी चुनौतियां दे सकता है।

धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal)
आज किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत या विचारों का आदान-प्रदान आपके सोचने के तरीके को बदल देगा। बाहर से देखने पर सब कुछ सामान्य दिखेगा, लेकिन भीतर चल रही उथल-पुथल खुद पर ध्यान खींचेगी। कोई पुराना निर्णय दोबारा सोचने की जरूरत महसूस हो सकती है।
धनु करियर राशिफल (Dhanu Career Rashifal)
कामकाज में किसी सहयोगी के साथ मतभेद की संभावना है। लेकिन यदि आप धैर्य रखें और खुलेपन से बात करें, तो स्थिति सुधरजानी चाहिए। बिजनेस करने वालों के लिए दिन खास होगा—नई साझेदारी या क्लाइंट डील बन सकती है, बशर्ते हर बात को कागज़ पर लाएं।
धनु आर्थिक राशिफल (Dhanu Finance Rashifal)
आज किसी यात्रा या पढ़ाई से जुड़ा खर्च होने की संभावना है। साथ ही कोई पुराना खर्च अचानक याद दिलाएगा, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। शेयर या ट्रेडिंग से जुड़े लोग सतर्क रहें—बाज़ार में भ्रम की स्थिति है। स्थिर निवेश ही आज फायदेमंद रहेगा।
धनु प्रेम राशिफल (Dhanu Love Rashifal)
रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी होगी। अगर आप अपने मन की बात बिना संकोच कह सकें तो रिश्ता और मजबूत होगा। पार्टनर की किसी बात को नज़र अंदाज़ करना आज भारी पड़ना तय है। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करेंगे, जो भविष्य में विशेष बनकर उभरेगा।
धनु स्वास्थ्य राशिफल (Dhanu Health Rashifal)
सीने में भारीपन या थकान की शिकायत चिंता का विषय है। खानपान में थोड़ी सावधानी बरतें और फिजिकल एक्टिविटी में संतुलन बनाए रखें। लंबी यात्राओं में कमर या गर्दन की दिक्कत हो सकती है—सही बैठने की मुद्रा रखें।
धनु राशि उपाय और सुझाव (Dhanu Rashi Remedies & Tips)
आज “ॐ बृहस्पतये नमः” का 11 बार जप करें।
केले के पेड़ पर जल अर्पित करें।
अनावश्यक बहसबाज़ी से बचें, खासकर परिवार या पार्टनर से।