कन्या राशि (Aaj ka rashifal) : 26 जुलाई 2025
कन्या राशि ग्रहों का प्रभाव (Kanya Rashi Planetary Overview)
कन्या राशि आज 26 जुलाई 2025 चंद्रमा सुबह कर्क राशि (11वें भाव) के आश्लेषा नक्षत्र में है और दोपहर 3:51 बजे के बाद सिंह (12वें भाव) में प्रवेश करेगा, जिससे लाभ और व्यय के क्षेत्र में बदलाव दिखेगा।
शुक्र और गुरु दोनों मिथुन (10वें भाव) में स्थित हैं, जिससे करियर और कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और कलात्मकता बढ़ेगी।
शनि वक्री होकर मीन राशि (7वां भाव) में स्थित है, जिससे वैवाहिक जीवन और साझेदारी में धीमे लेकिन गंभीर बदलाव संभव हैं।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi Dainik Rashifal)
दिन की शुरुआत पुराने मित्रों या सीनियर्स से जुड़ने के लिए अनुकूल है। दोपहर के बाद मन थोड़ा उलझ सकता है और एकांत की चाह बढ़ती दिख रही है। परिवार से थोड़ी दूरी का अनुभव हो सकता है, लेकिन खुद को समझाने में सक्षम रहेंगे।
कन्या करियर राशिफल (Kanya Career Rashifal)
मिथुन में गुरु-शुक्र की युति आपके काम में रचनात्मकता और समझदारी दोनों दे रही है। किसी कठिन कार्य को सुलझाने में आज आपकी योजना बद्ध सोच काम आएगी। दोपहर बाद मन थोड़ा भटकेगा, लेकिन टीमवर्क में भरोसा रखें।
कन्या आर्थिक राशिफल (Kanya Finance Rashifal)
आमदनी और खर्च दोनों में असंतुलन महसूस होते दिख रहा है। सुबह का समय आय के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। आज कोई पुराना उधार याद आएगा।
कन्या प्रेम राशिफल (Kanya Love Rashifal)
शनि की स्थिति जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी की मांग कर रही है। अविवाहित लोगों को आज किसी पुराने मित्र या सहपाठी से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। मन की बात शेयर करने में झिझक मह्सूस करोगे।
कन्या स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Health Rashifal)
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद थकावट या माइग्रेन जैसी शिकायत उभरने की सम्भावना है। लंबी स्क्रीन टाइम से आंखों में जलन भी संभव है। पानी अधिक पिएं और दोपहर में छोटा ब्रेक लें।
कन्या राशि उपाय और सुझाव (Kanya Rashi Remedies & Tips)
- हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।
- किसी जरूरतमंद को काला कम्बल या तिल का दान करें।
- शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं।