कन्या राशि (Aaj ka rashifal) : 27 जुलाई 2025
कन्या राशि ग्रहों का प्रभाव (Kanya Rashi Planetary Overview)
कन्या राशि आज 27 जुलाई 2025 का दिन थोड़ी मानसिक उलझन और अंदरूनी बेचैनी लेकर आने वाला है। चंद्रमा 12वें भाव में है, इसलिए मन भटक सकता है या नींद पूरी न हो। बुद्ध आपके लाभ भाव में होकर वक्री और अस्त हैं — इसलिए बातचीत में रुकावटें आना संभव है , शुक्र और गुरु दोनों 10वें भाव में हैं, जो करियर से जुड़ी चीज़ों में रचनात्मक सोच और अच्छे मौके लाएंगे। शनि और वरुण 7वें भाव में हैं — रिश्तों को लेकर गंभीरता बनी रहेगी, लेकिन किसी बात को लेके मन अंदर ही अंदर परेशान करेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi Dainik Rashifal)
आज मन में हल्का बेचैनी का भाव रह सकता है। पुराने विचारों या अधूरे कामों को लेकर उलझन महसूस होगी। दोपहर बाद का समय थोड़ा सहज रहेगा। अकेले निर्णय न लें, भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लाभकारी रहेगी।
कन्या करियर राशिफल (Kanya Career Rashifal)
दफ्तर या कार्यस्थल पर टकराव से बचें। बुध वक्री + अस्त है, जिससे बातचीत में गलतफहमी बढ़ सकती है। जोश में आकर निर्णय न लें। वरिष्ठों से किसी विषय पर विचार-विमर्श लाभ देगा। शोध या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को हल्का उत्साह मिलेगा।
कन्या आर्थिक राशिफल (Kanya Finance Rashifal)
फाइनेंस से जुड़े मामलों में आज संयम ज़रूरी है। निवेश करने से पहले दोबारा सोचें। पुराने लेन-देन या भुगतान के मसले सामने आ सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें। दोपहर के बाद थोड़ा संतुलन आएगा।
कन्या प्रेम राशिफल (Kanya Love Rashifal)
चंद्रमा और केतु की स्थिति के कारण भावनाएं भीतर ही भीतर रहना सम्भव है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर मन भारी होगा। आज पार्टनर से ओपन होकर बात करना टालें। सिंगल जातक किसी पुराने व्यक्ति की याद में उलझे है।
कन्या स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Health Rashifal)
मानसिक थकावट, नींद में कमी या सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। विशेषकर शाम के समय शरीर में सुस्ती महसूस होगी। ध्यान, प्राणायाम और भरपूर पानी पीना आज ज़रूरी है।
कन्या राशि उपाय और सुझाव (Kanya Rashi Remedies & Tips)
- घर में हल्दी का दीपक जलाएं और “विष्णु सहस्रनाम” का पाठ करें।
- कन्या राशि के स्वामी बुध हैं — हरे कपड़े पहनें।
- दिन की शुरुआत मीठे दही से करें।