कन्या राशि (Aaj ka rashifal) : 9 अगस्त 2025
कन्या राशि ग्रहों का प्रभाव ( Kanya Rashi Planetary Overview)
कन्या राशि 9 अगस्त 2025 आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगल का कन्या लग्न में होना “मुक्ति की ओर कर्म” का संकेत देता है। चंद्रमा के मकर (पंचम भाव) में शनि-शासित नक्षत्रों में होने से प्रेम, संतान और रचनात्मकता में रुखापन रहेगा। द्वादश भाव में केतु का होना आत्म-विश्लेषण और सामाजिक दूरी को दर्शाता है, जिससे कुछ लोग खुद को लक्ष्यविहीन या अलग-थलग महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi Dainik Rashifal)
9 अगस्त 2025 का दिन भीतर ही भीतर उथल-पुथल से भरा है। कुछ बातें आपको चुभेंगी, विशेषतः जब कोई आपके काम के परफेक्शन पर सवाल उठाए। दोपहर के बाद आप सामाजिक रूप से थोड़े सक्रिय होंगे। आज दूसरों की आलोचना करने की प्रवृत्ति से बचें, वरना रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।
कन्या करियर राशिफल ( Kanya Career Rashifal)
काम में अत्यधिक छोटी-छोटी कमियां निकालेंगे, जिससे टीम में मतभेद हो सकते हैं। बॉस या सीनियर से जुड़े संवाद में भ्रम या कन्फ्यूजन संभव है। दोपहर बाद रचनात्मक कार्य में थोड़ी प्रगति होगी, लेकिन एकाग्रता में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कन्या आर्थिक राशिफल ( Kanya Finance Rashifal)
कोई भी पैसों से जुड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य से आपको पैसों को लेकर सलाह मिल सकती है, लेकिन हो सकता है कि वह आपको सही रास्ता न दिखाए। आपका कोई पुराना भुगतान अटकेगा या उसमें देरी होगी।
कन्या प्रेम राशिफल (Kanya Love Rashifal)
रिश्तों में आज तर्क और भावनात्मक दूरी बनी रहेगी। आप दिल की बात कह नहीं पाएंगे, जिससे सामने वाला गलतफहमी पैदा कर सकता है। जो लोग एकतरफा प्यार में हैं, उन्हें निराशा हाथ लगना मुमकिन है।
कन्या स्वास्थ्य राशिफल (Kanya Health Rashifal)
पेट संबंधी समस्या, मानसिक थकान और असहज नींद का अनुभव होने की सम्भावना है। पुराने रोग आज उभर सकते हैं। माइग्रेन या तनाव के कारण सिरदर्द संभव। जल का सेवन बढ़ाएं और सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाएं।
कन्या राशि उपाय और सुझाव (Kanya Rashi Remedies & Tips)
- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें ।
- सुबह गाय को हरा चारा या गुड़ खिलाएं।
- बिना वजह आलोचना से बचें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।