कर्क राशि (Aaj ka rashifal) : 28 जुलाई 2025
कर्क राशि ग्रहों का प्रभाव ( Kark Rashi Planetary Overview)
28 जुलाई 2025 कर्क राशि आज चंद्रमा सिंह राशि के पूर्वा फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करता हुआ आपके द्वितीय भाव (धन, वाणी) को प्रभावित करेगा। मंगल भी वहीं स्थित है, जिससे बोलचाल और पारिवारिक आर्थिक स्थिति में तीव्रता रहेगी। बुध आपके लग्न (1st house) में वक्री और अस्त है – मानसिक उलझन या आत्म-अभिव्यक्ति में रुकावट दे सकता है। गुरु और शुक्र आपके द्वादश भाव में हैं – यह खर्चों और मानसिक विचलन की प्रवृत्ति को बल देते हैं।

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Kark Rashi Dainik Rashifal)
आज छोटी बातों का भी मन पर अधिक असर पड़ सकता है। लोगों की बातों को दिल से न लगाएं, नहीं तो मूड जल्दी डाउन हो जाएगा। दोपहर के बाद बातचीत से चीजें सुधरेंगी। घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा फैसला लेना आज संभव है।
कर्क करियर राशिफल (Kark Career Rashifal)
ऑफिस में किसी काम को लेकर अनिश्चितता या भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। यदि आप कोई डॉक्युमेंट साइन करने जा रहे हैं, तो पहले सभी शर्तें पढ़ लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज टास्क में देरी संभव है। विदेश से जुड़े कार्यों में धीमापन रहेगा।
कर्क आर्थिक राशिफल (Kark Finance Rashifal)
दूसरे भाव में चंद्र-मंगल की स्थिति से कोई जरूरी घरेलू खर्च अचानक आएगा। साथ ही द्वादश भाव में शुक्र और गुरु के कारण पैसा खर्च होते ही जाएगा। यदि आपने पहले से सेविंग प्लान नहीं किया है, तो मन थोड़े तनाव में रहना मुमकिन है।
कर्क प्रेम राशिफल (Kark Love Rashifal)
जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए आज की बातचीत थोड़ी रूखी होगी। संयम रखें और पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों के लिए आज सोशल मीडिया पर जुड़ाव तो होगा, लेकिन मन में भरोसे की कमी बनी पढ़ी है।
कर्क स्वास्थ्य राशिफल (Kark Health Rashifal)
तनाव और चिंता से जुड़ी कोई शारीरिक समस्या उभारती नजर आ रही है। द्वादश भाव में शुक्र और गुरु का गोचर अनियमित दिनचर्या को जन्म देने का कारण बनेगा। नींद पूरी करें, और आज बाहर का भोजन कम करें। पेट या आंखों की थकावट की भी सम्भावना है।
कर्क राशि उपाय और सुझाव (Kark Rashi Remedies & Tips)
- चावल और मिश्री किसी गरीब को दान करें।
- घर में सफेद चंदन का धूप लगाएं।
- “ॐ अं अंगारकाय नमः” का जाप करें – यह चंद्र-मंगल की तीव्रता को शांत करेगा।