मकर राशि (Aaj ka rashifal) : 30 जुलाई 2025

मकर राशि ग्रहों का प्रभाव ( Makar Rashi Planetary Overview)   

मकर राशि आज 30 जुलाई 2025 चंद्रमा कन्या राशि में 9वें भाव में है। यह मानसिक स्पष्टता और आध्यात्मिक झुकाव को बढ़ाने का कार्य करेगा। बुध (वक्री और अस्त) और सूर्य दोनों कर्क राशि में 7वें भाव में हैं – जिससे साझेदारी और रिश्तों में सोच-समझकर बोलने की आवश्यकता रहेगी। शुक्र और गुरु मिथुन राशि 6वें भाव में हैं – छोटे-मोटे विरोध या हेल्थ से जुड़ी बातों में समझदारी दिखानी होगी। शनि, जो अभी मीन राशि में है, आपके 3rd भाव में गोचर कर रहा है – मेहनत और संकल्प आज रंग लाएंगे।

Makar rashifal 30 july 2025 (मकर राशि)

मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashi Dainik Rashifal)

आज आप अपनी विचारधारा और कर्म के बीच बेहतर तालमेल बनाएंगे। कोई यात्रा या दूर के रिश्तेदार से बातचीत होना आज संभव है। धार्मिक भावनाएं बढ़ेंगी। दोस्तों या भाई-बहनों से मेलजोल मजबूत होगा। दिन का उत्तरार्ध थोड़ी ऊर्जा की कमी या विचारों में उलझन वाला होगा, लेकिन धैर्य से स्थितियां संतुलित हो जाएंगी।

मकर करियर राशिफल (Makar Career Rashifal)  

वर्कप्लेस पर आपकी समझदारी से जटिल समस्याओं का हल निकलेगा। मार्केटिंग, कंसल्टिंग, या एजुकेशन से जुड़े लोगों को नए मौके मिलने लगे हैं। विदेश संपर्क या क्लाइंट से मीटिंग होना तय होगा।

मकर आर्थिक राशिफल  (Makar Finance Rashifal)  

पुराने निवेश का लाभ आज दिख सकता है। हालांकि, नए इन्वेस्टमेंट से पहले फैमिली की सलाह जरूर लें। हेल्थ या एजुकेशन से जुड़ा खर्च संभव है। घर में किसी धार्मिक आयोजन पर भी खर्चे के योग है।

मकर प्रेम राशिफल (Makar Love Rashifal)  

पार्टनर के साथ जीवन के गहरे मुद्दों पर बातचीत होगी। कुछ पुराने मसले खत्म होंगे। सिंगल्स किसी पुराने परिचित से फिर संपर्क में आ सकते हैं, जिससे दिल जुड़ने की संभावना है।

मकर स्वास्थ्य राशिफल (Makar Health Rashifal)  

पैरों में थकान या स्किन से जुड़ी छोटी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें। योग या ध्यान करने से मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी।

मकर राशि उपाय और सुझाव (Makar Rashi Remedies & Tips)

  • तुलसी को जल चढ़ाएं और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।
  • हरे वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • किसी गरीब विद्यार्थी को पेन या कॉपी दान करें।