मीन राशि (Aaj ka rashifal) : 14 अगस्त 2025
मीन राशि ग्रहों का प्रभाव (Meen Rashi Planetary Overview)
मीन राशि 14 अगस्त 2025 को लग्न में वक्री शनि उत्तर भाद्रपद (2nd पद) आपको गंभीर और अनुशासित बनाते हैं, हालांकि अधिक सोचने से बचना ज़रूरी है। द्वितीय भाव मेष में चंद्रमा अश्विनी (1-2 पद) भावनात्मक अभिव्यक्ति और धन मामलों में जल्दबाज़ी का संकेत दे रहा है। केतु सिंह राशि में पूर्वा फाल्गुनी (4th पद) में कार्यस्थल पर छिपी चुनौतियों की सतर्कता बताता है, जिन्हें अनुशासन से पार किया जा सकता है।

मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashi Dainik Rashifal)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। आपके परिवार में सुख बढ़ेगा और आपको संपत्ति से फायदा संभव है। दांपत्य जीवन में आपको स्पष्ट और आत्मविश्वास से बात करने की ज़रूरत है। विदेश या शोध से संबंधित खर्चे भी बढ़ते दिख रहे है।
मीन करियर राशिफल (Meen Career Rashifal)
आज घर से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना है। कार्यस्थल पर कुछ छिपी चुनौतियाँ रहेंगी, इसलिए फोकस बनाए रखना ज़रूरी होगा। यात्रा और विदेशी अवसरों से प्रगति के योग बनेंगे ,आय में स्थिरता रहेगी, भले ही प्रगति धीमी हो लेकिन निश्चित होगी।
मीन आर्थिक राशिफल (Meen Finance Rashifal)
भावुक होकर खर्च करने से बचना होगा। सुख-भोग की चीज़ों पर खर्च बढ़ता दिख है आय का स्रोत स्थिर रहेगा, और शिक्षा या कंसल्टिंग से भी कमाई के अवसर बन सकते हैं।
मीन प्रेम राशिफल (Meen Love Rashifal)
प्रेम संबंधों में स्पष्ट और ईमानदार बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी। रिश्तों में जुनून और आत्मविश्वास बढ़ेगा, और लंबे समय के रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी।
मीन स्वास्थ्य राशिफल (Meen Health Rashifal)
स्वास्थ्य के लिहाज से जोड़ों और ऊर्जा स्तर पर ध्यान दें। प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) में उतार-चढ़ाव मुमकिन है शुगर या गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। नींद का पैटर्न भी बिगड़ेगा, इसलिए आराम को प्राथमिकता दें।
मीन राशि उपाय और सुझाव (Meen Rashi Remedies & Tips)
- नारियल को नीले कपड़े में लपेटकर नदी या बहते जल में प्रवाहित करें।
- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएँ।
- सुबह तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।