मेष राशि (Aaj ka rashifal) : 27 जुलाई 2025

मेष राशि ग्रहों का प्रभाव ( Mesh Rashi Planetary Overview)   

मेष राशि 27 जुलाई 2025 को चंद्रमा सिंह राशि में पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र (प्रथम पाद) में गोचर करेगा, जो आपके पंचम भाव में है। इस भाव में मंगल और केतु भी स्थित हैं, जिससे मन अधिक जोशीला लेकिन थोड़ा भटकाव लिए रहेगा।
बुध वक्री और अस्त होकर कर्क (चतुर्थ भाव) में भ्रम और पारिवारिक विचारों में गड़बड़ी लाएगा। शुक्र, गुरु मिथुन (तृतीय भाव) में है — संवाद में आकर्षण बढ़ेगा और विचारों में स्पष्टता आएगी। शनि अब मीन राशि (12वां भाव) में वक्री स्थिति में है — विदेश या पुराने कार्यों में धीमापन ला रहा है।

Mesh rashifal 27 july 2025 (मेष राशि)

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन रचनात्मक सोच और उत्साह से भरा रहेगा , लेकिन बार-बार मन बदलने की प्रवृत्ति भी होगी। बच्चों, प्रेम और मनोरंजन से जुड़े विषयों में ध्यान जाएगा। कुछ लोग पुराने शौक को फिर से शुरू करने की सोच सकते हैं। घर-परिवार में संवाद को लेकर सावधानी बरतें।

मेष करियर राशिफल (Mesh Career Rashifal)  

आज कार्यस्थल पर आपके विचार और प्रेज़ेंटेशन सराहे जा सकते हैं, विशेषकर वे जो टीम या पब्लिक इंटरफेस में हैं। लेकिन बुध की वक्रीता के कारण तकनीकी अड़चन या मीटिंग में मिस-कम्युनिकेशन होने की सम्भावना है। पुराने क्लाइंट से संपर्क या अप्रत्याशित कॉल संभव।

मेष आर्थिक राशिफल  (Mesh Finance Rashifal)  

राहु की 11वें भाव में उपस्थिति आज लाभ की संभावनाएं तो बढ़ा रही है लेकिन निर्णय में भ्रम भी पैदा कर सकती है। किसी इन्वेस्टमेंट को लेकर दोस्त या जानकार की राय लेना बेहतर रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आय बढ़ती दिख रही है।

मेष प्रेम राशिफल (Mesh Love Rashifal)  

पंचम भाव में चंद्रमा, मंगल और केतु की उपस्थिति से प्रेम जीवन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। सिंगल जातकों को किसी के प्रति आकर्षण का महसूस करना होगा , लेकिन भावनाएं स्पष्ट नहीं रहेंगी। विवाहित जातकों को बच्चों को लेकर बात करते समय संतुलन बनाए रखना होगा।

मेष स्वास्थ्य राशिफल (Mesh Health Rashifal)  

तनाव, अनिद्रा और पेट से जुड़ी समस्या होने की संभावना है। रात्रि भोजन हल्का रखें। किसी बात को बार-बार सोचते रहना मानसिक थकान दे सकता है। जल तत्व का सेवन बढ़ाएं, विशेषकर नारियल पानी और सादा पानी लाभदायक रहेगा।

मेष राशि उपाय और सुझाव (Mesh Rashi Remedies & Tips)

  • किसी मंदिर में गुड़ और गेहूं का दान करें।
  • बच्चों को लाल रंग की वस्तु भेंट करें।
  • आज वर्कप्लेस में लाल रूमाल साथ रखें, कॉन्फिडेंस में मदद करेगा।