मिथुन राशि (Aaj ka rashifal) : 28 अगस्त 2025

मिथुन राशि ग्रहों का प्रभाव (Mithun Rashi Planetary Overview) 

 मिथुन राशि 28 अगस्त 2025 पांचवें भाव तुला में चंद्रमा (स्वाति नक्षत्र) बच्चों और प्रेम जीवन को भावनात्मक बनाता है। लग्न पर स्वयं बृहस्पति पुनर्वसु नक्षत्र मे विराजमान है, जिससे व्यक्तित्व में ज्ञान, आशावाद और नेतृत्व के गुण दिखेंगे, लेकिन आपको ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास से बचना होगा।

Mithun Rashifal 28 august 2025 (मिथुन राशि )

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashi Dainik Rashifal)

28 अगस्त 2025 आज आपके भाई-बहनों से जुड़ा कोई मुद्दा उभर सकता है, जिसमें अहंकार के टकराव से बचना होगा। घर में किसी मरम्मत या नवीनीकरण की बात आगे बढ़ेगी। अचानक छोटी यात्रा की योजना बनेगी, जो परिवार या शिक्षा से जुड़ी होगी। पिता या किसी बड़े-बुज़ुर्ग से विचारों में मतभेद संभव है।

 मिथुन करियर राशिफल (Mithun Career Rashifal)

शनि के वक्री होने से करियर में व्यवस्थित दृष्टिकोण और धैर्य ज़रूरी है बॉस आपके व्यवस्थित काम पर ध्यान देगा, लेकिन पदोन्नति (promotion) या तारीफ़ में देरी होगी। तकनीक, शिक्षा और बातचीत से जुड़े प्रोजेक्ट को बढ़ावा मिलेगा।

मिथुन आर्थिक राशिफल (Mithun finance Rashifal)

बुध-शुक्र के कारण आज आपकी बातचीत पर आधारित आय बढ़ेगी, खासकर शिक्षकों, लेखकों, सलाहकारों, और इन्फ्लुएंसर्स को ख़ास फ़ायदा होगा। लेकिन, अचानक होने वाले खर्चों और विलासिता में ज़्यादा पैसे खर्च करने से बचना ज़रूरी है। संपत्ति या घर से जुड़े खर्च संभव हैं।

मिथुन प्रेम राशिफल (Mithun Love Rashifal) 

प्रेम जीवन में भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। सिंगल लोगों को अचानक कोई रोमांटिक आकर्षण मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए उनका साथी सहयोगी रहेगा, लेकिन ज़्यादा आदर्शवादी होने से झगड़े सम्भव हैं।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल (Mithun Health Rashifal)  

बेचैनी या त्वचा में जलन जैसी छोटी-मोटी समस्याएँ होने की सम्भावना है। भावनात्मक तनाव आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। आज ज़्यादा खाने से बचें और हल्का भोजन लें।

मिथुन राशि उपाय और सुझाव (Mithun Rashi Remedies & Tips)

  • कार्यस्थल पर आज हल्दी की एक गाँठ रखें, इससे शनि की वजह से होने वाली देरी कम होगी और स्थिरता मिलेगी।
  • आज शाम अपने साथी के साथ पीली मिठाई बाँटें, इससे आपके रिश्ते में मिठास आएगी।
  • सुबह गुनगुना पानी पीकर टहलें, इससे आपकी बेचैनी और पाचन संतुलित रहेगा।