सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 1 अक्टूबर 2025
सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव (Singh Rashi Planetary Overview)
सिंह राशि 1 अक्टूबर 2025 चन्द्रमा (उत्तराषाढ़ा नक्षत्र) पंचम भाव में होने से आपकी कला और कुछ नया करने की क्षमता बढ़ सकती है, लेकिन भावात्मक निर्णयों से बचने की आवश्यकता है। सिंह राशि मे शुक्र (पूर्वाफागुनि नक्षत्र) आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और रचनात्मकता बढ़ेगी, लेकिन आपको मन में खालीपन या नाखुशी भी महसूस होगी।

सिंह राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
1 अक्टूबर 2025 आज घर में बदलाव या सुधार होने के संकेत है। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से अचानक मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राएँ सफल रहेंगी और काम पूरे होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, खासकर दोपहर बाद पूजा या धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
सिंह करियर राशिफल (Singh Career Rashifal)
आज आपका करियर आपकी आत्म-छवि से जुड़ा है। लोगों के बीच काम करने में और अपनी कला दिखाने में आपको फायदा होगा। नेटवर्क से अवसर आएंगे, लेकिन धैर्य रखें। कागजी कार्रवाई में स्पष्टता रखें, अन्यथा देरी देखने को मिलेगी। सावधानी और धैर्य से निर्णय लें और सफलता पाएं।
सिंह आर्थिक राशिफल (Singh Finance Rashifal)
धन के मामले में सक्रियता रहेगी। कागज़-पत्र या डॉक्यूमेंट से जुड़े काम भी आपके लिए अच्छे रहेंगे। बीमा या कर संबंधी मामलों में देरी और कागजी कार्रवाई होने के संकेत है। छिपे हुए खर्च स्वास्थ्य या घर के सुधार से जुड़े हो सकते हैं। नेटवर्क से आय आएगी, लेकिन धन प्राप्ति में समय लगने की संभावना है।
सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)
प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन आप आंतरिक दूरी महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए असामान्य या ऑनलाइन आकर्षण संभव है। विवाहित लोगों को संवाद स्पष्ट रखना होगा, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है।
सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)
रचनात्मक कामों और घूमने-फिरने में ज़्यादा ऊर्जा लगाने से आपको थकान महसूस होगी। नींद में व्यवधान आने के संकेत है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, इसलिए जांच और परीक्षण जरूरी होगा। पाचन तंत्र और जोड़ों का ध्यान रखें।
सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)
- आज सूर्य देव की पूजा करें,इससे आत्मविश्वास, और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ेगी।
- “ॐ सूर्याय नमः” का जप करें,कार्यक्षेत्र में पहचान और सम्मान मिलेगा।
- गरीबों को भोजन या कपड़े दान करें, आपके भाग्य में वृद्धि होगी और समस्याएं कम होंगी।
