सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 2 अगस्त 2025

सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव ( Singh Rashi Planetary Overview)   

सिंह राशि आज 2 अगस्त 2025 चंद्रमा तुला राशि में विशाखा नक्षत्र के दूसरे और तीसरे चरण में है, तीसरे भाव को सक्रिय करेगा। इससे आपकी बातचीत, यात्रा और खुद को सामने रखने के तरीके में तेज़ी आएगी। आपकी राशि का स्वामी सूर्य अपने शत्रु चंद्रमा की कर्क राशि में है, यह खर्चों में बढ़ोतरी, विदेश से जुड़े मामलों या मानसिक उलझन का संकेत देता हैकेतु पहले भाव में हैं, जो रिश्तों में भ्रम और आत्मविश्वास में अस्थिरता का योग बना बना रहे हैं

Singh rashifal 2 August 2025 (सिंह राशि )

सिंह राशि दैनिक राशिफल ( Singh Rashi Dainik Rashifal)

आज दिन की शुरुआत आत्मबल और योजना से होगी। कोई छोटी यात्रा या संचार से जुड़ा काम सफल रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद मन में अस्थिरता या छिपी चिंता बढ़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें। निर्णयों में जल्दबाज़ी न करें।

सिंह करियर राशिफल (Singh Career Rashifal)  

तृतीय भाव में चंद्रमा होने से आप अपने आइडिया और प्रयासों में सक्रिय रहेंगे। पत्रकारिता, सोशल मीडिया, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने के योग हैं। अष्टम भाव में वक्री शनि गुप्त विरोध या कार्यालय राजनीति को जन्म दे सकता है सावधानी और संयम आवश्यक है।

सिंह आर्थिक राशिफल (Singh Finance Rashifal)  

शुक्र-गुरु की स्थिति आमदनी में बढ़ोतरी और कोई पुराना लेनदेन पूरा होने का संकेत देती है। हालांकि, बारहवें भाव में सूर्य-बुध के कारण आकस्मिक खर्च, विशेषकर हेल्थ या यात्रा पर हो सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)  

राहु की सप्तम भाव में उपस्थिति भ्रम और ग़लतफहमियों की स्थिति बना रही है। पार्टनर के व्यवहार को लेकर भ्रम रहेगा। यदि अविवाहित हैं, तो किसी पुराने कनेक्शन से अचानक संवाद हो सकता है। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें।

 सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)  

आपको गुप्त रोग या पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। किसी भी अनदेखी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें। आपके लिए योग और प्राणायाम करना बहुत फ़ायदेमंद रहेगा

सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)

  • शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • किसी गरीब को काले चने और तिल का दान करें।