सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 22 अगस्त 2025
सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव (Singh Rashi Planetary Overview)
सिंह राशि 22 अगस्त 2025 आज लग्न में सूर्य (मघा नक्षत्र) अपनी ही राशि में मजबूत है, साथ में केतु (पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र) भी प्रभाव डाल रहा है, जिससे पर्सनालिटी में अथॉरिटी और गर्व का भाव तो रहेगा पर कभी-कभी कठोरता और अलगाव भी दिख सकता है। द्वादश भाव में चंद्रमा, बुध और शुक्र के योग से विदेशी मामले, विलासिता (Luxury) और अन्य कई क्षेत्रों में प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashi Dainik Rashifal)
22 अगस्त 2025 का दिन अधिकार और ज़िम्मेदारी से भरा रहेगा। आपकी शख्सियत (personality) प्रभावशाली रहेगी। करियर में देरी होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिरता आएगी। सेहत में गर्मी और पाचन से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें।
सिंह करियर राशिफल (Singh Career Rashifal)
कामकाज में थोड़ा रुकावट और असंतुलन रहेगा। मेहनत का फल देर से मिलेगा और पार्टनरशिप में उलझनें बढ़ सकती हैं। आपमें नेतृत्व करने की इच्छा रहेगी, पर आपको अपने काम में सही तालमेल बिठाने में दिक्कत आएगी। धैर्य से काम लें और अपनी ज़िम्मेदारियों को ठीक से निभाएँ।
सिंह आर्थिक राशिफल (Singh Finance Rashifal)
खर्चे ज़्यादा रहेंगे, खासकर लग्ज़री और बाहर से जुड़े कामों पर। दोस्तों और नेटवर्क से फायदा मिलेगा लेकिन उतना स्थिर नहीं रहेगा। यह ज़रूरी है कि आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें, खासकर अनावश्यक चीज़ों पर।
सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)
प्यार के रिश्तों में आपको प्रतिबद्धता (commitment) की दिक्कत महसूस होगी। रिश्तों में गलतफहमी और अहंकार से जुड़े टकराव भी आज संभव है। बातचीत में स्पष्टता की कमी से भावनाओं को समझना मुश्किल होगा। अपने रिश्ते में समझदारी और धैर्य से काम लें।
सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)
शरीर में गर्मी और आंखों की समस्या हो सकती है पुरानी तकलीफ़ें उभरने की भी सम्भावना है। मानसिक तनाव और नींद की परेशानी भी रहेगी। संतुलित आहार लें और ठंडी चीज़ों का सेवन करें।
सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)
- गुलाबजल आँखों में छिड़कें और ठंडे पानी से चेहरा धोएँ।
- सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ आदित्याय नमः” का जप करें।
- किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र या गुड़ दान करें, आर्थिक संतुलन बेहतर होगा।