सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 30 जुलाई 2025
सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव ( Singh Rashi Planetary Overview)
सिंह राशि आज 30 जुलाई 2025 चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि के लिए द्वितीय भाव में रहेगा — यह आपके वाणी, पारिवारिक वातावरण और धन संबंधी मामलों को प्रभावित करेगा। बुध और सूर्य दोनों ही कर्क राशि में स्थित हैं इससे मानसिक उलझनें बढ़ेंगी, और बातों का गलत मतलब निकाला जाना सम्भव है। गुरु और शुक्र मिथुन में (एकादश भाव) — लाभ और नेटवर्क से जुड़े विषयों में गति का कार्य रहेगा।

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashi Dainik Rashifal)
आपका फोकस आज अपनी छवि, आत्मविश्वास और संबंधों पर रहेगा। लोग आपकी बातों को गौर से सुनेंगे, लेकिन वाणी में कठोरता से बचें। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी आपको दिनभर व्यस्त रख सकती है।
सिंह करियर राशिफल (Singh Career Rashifal)
किसी पुराने क्लाइंट या संपर्क से लाभ की संभावना है। आप जिस योजना पर लंबे समय से काम कर रहे थे, उसमें आज सकारात्मक मोड़ आ सकता है। मीटिंग्स में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
सिंह आर्थिक राशिफल (Singh Finance Rashifal)
पारिवारिक ज़रूरतों पर खर्च बढ़ता दिख रहा है। साथ ही कोई रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी है। आज छोटी बचत से शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)
पार्टनर से जुड़ी कोई गंभीर बात सामने आ सकती है। कुछ बातों को लेकर मन में उलझन रहेगी, लेकिन खुलकर बात करने से स्थिति सुधरेगी भी। सिंगल जातकों के लिए किसी पुराने मित्र से फिर से संपर्क में आएंगे।
सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)
गले, जीभ या पेट से जुड़ी समस्या होना आज संभव है। मसालेदार चीज़ों से परहेज करें और गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। ध्यान या संगीत आपको मानसिक राहत देगा।
सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)
- घर में तुलसी के पास शाम को दीपक जलाएं।
- हरे रंग के वस्त्र पहनना लाभकारी रहेगा।
- “ॐ बुं बुधाय नमः” का 108 बार जप करें।