सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 7 अगस्त 2025 

सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव ( Singh Rashi Planetary Overview)   

सिंह राशि 7 अगस्त 2025 केतु का लगन में होना आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा, परंतु कभी-कभी व्यवहार में रहस्यमयपन या चुप्पी देखने को मिलेगी। पचम भाव में धनु राशि में चन्द्रमा के नक्षत्र का भ्रमण बच्चों को लेकर चिंता को बताता है। द्वितीय भाव कन्या राशि में मंगल (उत्तराफाल्गुनी – तृतीय चरण) – बोलते समय आवेग से बचें। किसी पुरानी पारिवारिक बात को दोहराना तनाव ला सकता है।

Singh rashifal 7 august 2025 (सिंह राशि)

सिंह राशि दैनिक राशिफल ( Singh Rashi Dainik Rashifal)

आज आपका फोकस अपने व्यक्तित्व को निखारने और दूसरों के सामने बेहतर प्रस्तुति देने में रहेगा। दोपहर बाद मानसिक स्पष्टता आएगी और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। जीवन के किसी महत्वपूर्ण पक्ष को लेकर नई योजना बन सकती है।

सिंह करियर राशिफल ( Singh Career Rashifal)

कार्यस्थल पर आत्मविश्वास से फैसले लें। वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने की संभावना है। जो लोग क्रिएटिव फील्ड या पब्लिक रिलेशन में हैं, उन्हें दोपहर बाद बेहतरीन अवसर मिलेंगे जिससे और दिन बेहतरीन जाएगा।

 सिंह आर्थिक राशिफल ( Singh Finance Rashifal)

आज लाभ के अच्छे संकेत हैं, लेकिन अचानक आपके खर्चे भी बढ़ते नज़र आएंगे। आपको पुराने कर्ज़ से राहत मिल सकती है। कुछ लोगों को उपहार या बोनस मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए वित्तीय स्थिरता लाने के लिए सक्रिय है।

सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)  

आज आपके प्रेम संबंधों में और भी गहराई आएगीपार्टनर की कोई बात आपके दिल को छू सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी दोस्ती आज प्यार में बदलना मुमकिन है। यह समय आपके रिश्ते के लिए बेहद खास और यादगार रहेगा।

 सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal) 

मानसिक थकावट हो सकती है, लेकिन कोई गंभीर समस्या नहीं दिख रही। जल का सेवन बढ़ाएं और रात्रि को डिजिटल स्क्रीन से दूरी रखें।

सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)

  • भगवान विष्णु को चने की दाल और तुलसी पत्र अर्पित करें।
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • पीली मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।
  • गुरु स्थान या गुरुपुरुष को प्रणाम करें।