सिंह राशि (Aaj ka rashifal) : 8 अगस्त 2025  

सिंह राशि ग्रहों का प्रभाव ( Singh Rashi Planetary Overview)   

सिंह राशि 8 अगस्त 2025 आज के लिए चंद्रमा मकर राशि में उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिससे कार्य और जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन दोपहर बाद मानसिक स्पष्टता और धैर्य बढ़ेगा। लग्न भाव में केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आत्मविश्वास तो बढ़ाएगा, पर कभी-कभी अति-गौरव या एकतरफा सोच हावी हो सकती है। एकादश भाव मिथुन में गुरु और शुक्र लाभ, मित्रता और व्यावसायिक अवसरों में चंचलता और सक्रियता लाएंगे।

Singh rashifal 8 august 2025 (सिंह राशि)

सिंह राशि दैनिक राशिफल ( Singh Rashi Dainik Rashifal)

आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी, लेकिन किसी भी निर्णय में दूसरे पक्ष को सुनना फायदेमंद रहेगा। दोपहर बाद आपको भावनात्मक संतुलन और धैर्य की अनुभूति होगी। सामाजिक जीवन में सक्रियता रहेगी।

सिंह करियर राशिफल ( Singh Career Rashifal)

कार्यक्षेत्र में विश्लेषणात्मक (Critical) सोच और तीव्र निर्णय आपके पक्ष में काम करेंगे। दोपहर के बाद आप अपने काम में अधिक गहराई से जुड़ पाएंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। टकराव से बचकर कूटनीतिक रवैया अपनाएं।

सिंह आर्थिक राशिफल ( Singh Finance Rashifal)

लाभ की स्थिति बन सकती है, लेकिन कई खर्चे भी अचानक सामने आ सकते हैं इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। कोई पुराना लेन-देन या फंसा हुआ भुगतान वापस मिलने की उम्मीद बन रही है।

सिंह प्रेम राशिफल (Singh Love Rashifal)  

आज आपके प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी। अहंकार की लड़ाई से बचना ज़रूरी होगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनका किसी से सोशल मीडिया पर कोई संबंध बन सकता है। शादीशुदा जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है

सिंह स्वास्थ्य राशिफल (Singh Health Rashifal)  

शारीरिक रूप से ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन पीठ या मांसपेशियों में थकान का परेशां करना संभव है। दोपहर के बाद स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संयमित दिनचर्या अपनाना लाभकारी होगा।

सिंह राशि उपाय और सुझाव (Singh Rashi Remedies & Tips)

  • माँ लक्ष्मी को गुलाबी कमल या गुलाब अर्पित करें।
  • “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करें।
  • घर में मीठा प्रसाद बांटें।