तुला राशि (Aaj ka rashifal) : 28 अगस्त 2025 

तुला राशि ग्रहों का प्रभाव (Tula Rashi Planetary Overview) 

तुला राशि 28 अगस्त 2025 लग्न में चंद्रमा (स्वाती नक्षत्र 1–2 चरण) आपको आप भावनात्मक और सामाजिक रूप से आकर्षक बनाता है। पाँचवें भाव में कुंभ राशि में राहु के होने से आपके अंदर असामान्य विचार (unconventional ideas) और रचनात्मकता आएगी। सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति से नेटवर्क और पहचान मिलने की प्रवृति रहती है।

Tula rashifal 28 august 2025 (तुला राशि)

तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashi Dainik Rashifal)

28 अगस्त 2025 किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात या बातचीत आपकी सोच बदल सकती है। घर में मरम्मत, सजावट या संपत्ति से जुड़ी चर्चा संभव है किसी बुज़ुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा, जो आपके जीवन की दिशा तय कर सकता है। आपके छोटे भाई-बहनों या सहकर्मियों के साथ कोई साहसिक योजना बनेगी।

 तुला करियर राशिफल (Tula Career Rashifal)

कामकाज में नए विचारों और नेटवर्किंग से बड़ा फायदा हो सकता है। किसी बॉस या वरिष्ठ के साथ आपकी बातचीत प्रोजेक्ट में बदलाव लाएगी या आपको ख़ास पहचान दिला सकती है। ध्यान दें – ज़्यादा आत्मविश्वास से मामूली झगड़े होने की सम्भावना है।

तुला आर्थिक राशिफल (Tula finance Rashifal)

आज आपको अपने सामाजिक दायरे से आर्थिक लाभ होने की संभावना है कोई दोस्त या परिचित आपको अतिरिक्त कमाई या निवेश का मौका दिखायेगा। लेकिन, राहु के प्रभाव से जल्दी पैसे कमाने वाली योजनाएँ आपको आकर्षित करेंगी – इनसे बचना ज़रूरी है।

तुला प्रेम राशिफल (Tula Love Rashifal) 

किसी अलग सोच वाले व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी की तरफ़ से अचानक नया सहयोग मिलेगा, जबकि अविवाहित लोगों के लिए आज रचनात्मक डेटिंग के नए तरीके खोजने का अच्छा दिन है।

तुला स्वास्थ्य राशिफल (Tula Health Rashifal)  

छठे भाव में शनि अनुशासन देता है, जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वक्री होने से पुरानी समस्याएँ (जैसे एसिडिटी, जोड़ों का दर्द) थोड़ी परेशान करना लाज़मी है। आध्यात्मिक अभ्यास आज आपकी बेचैनी को कम करेगा।

तुला राशि उपाय और सुझाव (Tula Rashi Remedies & Tips)

  • वित्त: किसी ज़रूरतमंद विद्यार्थी को नोटबुक/पेन उपहार में दें धन में स्पष्टता आएगी।
  • सुबह 15 मिनट नंगे पैर हरी घास पर चलें।
  • सूर्यास्त के बाद दीपक जलाकर भगवान शिव को अर्पित करें और 5 मिनट शांत होकर ध्यान करें।