वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) : 15 अगस्त 2025
वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव (Vrishchik Rashi Planetary Overview)
वृश्चिक राशि 15 अगस्त 2025 षष्ठ भाव मेष में चंद्रमा — प्रतियोगियों पर बढ़त, पर पेट संबंधी समस्या संभव है। नवम भाव कर्क में सूर्य और बुध की युति से भाग्य का आंशिक साथ, यात्राओं में सतर्कता जरूरी होगी। वक्री शनि — शिक्षा में अनुशासन, प्रेम में दूरी मुमकिन है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)
आज आपकी कमाई और खर्चे साथ-साथ रहेंगे, लेकिन ऊर्जा बहुत ज़्यादा होगी। कार्यस्थल पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपके विरोधी शांत रहेंगे। प्रेम जीवन में दूरी हो सकती है, लेकिन एक विशेष संयोग से आपको गुप्त तरीके से फायदा मिलेगा।
वृश्चिक करियर राशिफल (Vrishchik Career Rashifal)
करियर के लिहाज़ से अचानक बदलाव आ सकते हैं, इसलिए अभी ज़्यादा दिखावा करने से बचें और चुपचाप अपना काम करते रहें। मेहनत और फोकस से आप प्रतियोगिता में आगे निकल पाएंगे। इस समय में आपके जोश और पहल से बड़े फायदे संभव हैं, लेकिन टीम के साथ मिलकर काम करने से परिणाम और बेहतर होंगे। आज शब्द सोच-समझकर बोलें।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल (Vrishchik Finance Rashifal)
पैसों के मामले में स्पष्ट बोलने का स्वभाव कभी-कभी नुकसान पहुँचा सकता है अचानक और छुपे हुए स्रोतों से धन लाभ के संकेत हैं। तेज़ी से मुनाफ़ा कमाने के मौके मिलेंगे, पर सोच-समझकर कदम बढ़ाएँ।
वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)
प्यार के मामलों में थोड़ी दूरी या ज़्यादा व्यावहारिक बातचीत होगी। गुप्त या परदे के पीछे चलने वाले रिश्ते भी पनप सकते हैं, दोस्तों में भी रोमांटिक आकर्षण पैदा होने की संभावना है।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal)
सेहत के मामले में ऊर्जा और सहनशक्ति अच्छी रहेगी, हालांकि पाचन से जुड़ी छोटी समस्याएँ परेशान करेंगी। शरीर के अंदरूनी संतुलन में सुधार आएगा, लेकिन अच्छी और पर्याप्त नींद लेना ज़रूरी होगा।
वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)
- देवी लक्ष्मी को लाल पुष्प अर्पित करें।
- पीले वस्त्र और चंदन का तिलक लगाएँ।
- शुक्र के लिए “ॐ शुक्राय नमः” 108 बार जप करें।