वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) :22 जुलाई 2025
वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव (Vrishchik Rashi Planetary Overview)
22 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र के प्रथम चरण में है, जो भाग्य भाव में स्थित होकर भाग्य, शिक्षा व विदेश से जुड़े कार्यों में गति देगा। चंद्रमा सुबह के बाद मिथुन राशि में अष्टम भाव में प्रवेश करेगा और मृगशिरा तथा अर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव में भावनात्मक अस्थिरता है। मंगल कर्म भाव में स्थित है, जो जोश तो देगा, परन्तु जल्दबाज़ी से नुकसान की संभावना बढ़ेगी। बुध नवम भाव में अस्त व वक्री है — इससे कानूनी, दस्तावेज़ी कार्यों में भ्रम रहेगा। शनि अब पंचम भाव में है — संतान, शिक्षा और प्रेम संबंधों में आत्मनिरीक्षण और धीमी प्रगति के संकेत दे रहा है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)
आज आप किसी मानसिक उलझन या रिश्तों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। कोई पुराना मित्र या सगा संबंधी अचानक संपर्क में आने से मन भावुक होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। दोपहर बाद मन स्थिर होगा और आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक करियर राशिफल (Vrishchik Career Rashifal)
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को पूरी तरह समर्थन नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। सरकारी या बैंकिंग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को नियमों के पालन में अधिक सतर्क रहना चाहिए। व्यापारियों को किसी पुराने क्लाइंट से दोबारा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल (Vrishchik Finance Rashifal)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मध्यम रहेगा। अति आवश्यक खर्चों के लिए ही बजट बनाएं। किसी बड़े निवेश से बचें। यदि आपने बीते दिनों किसी को धन दिया था तो उसकी वापसी की संभावना बनेगी।
वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)
सप्तम भाव में शुक्र होने से रिश्तों में भावनात्मक गहराई तो होगी, लेकिन अतीत की कोई बात उभर सकती है जिससे मन विचलित होगा। विवाहित जातकों को जीवनसाथी के साथ संवाद में सावधानी रखनी चाहिए। सिंगल लोगों को कोई नया आकर्षण मिलेगा।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal)
चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से पेट या गुप्त अंगों से जुड़ी कोई समस्या सामने आएगी कुछ को। मानसिक बेचैनी या नींद की कमी महसूस रहेगी। शरीर को पर्याप्त आराम और जल का सेवन ज़रूरी है।
वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)
आज हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ जप करें। रक्तदान या किसी बीमार व्यक्ति की सेवा करना शुभ रहेगा। अनावश्यक बहसों से दूर रहें।