वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) :25 जुलाई 2025

वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव ( Vrishchik Rashi Planetary overview)   

आज चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य से आश्लेषा नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है, जिससे भाग्य स्थान (9th house) पर भावनात्मक गहराई का असर रहेगा। दोपहर बाद आश्लेषा नक्षत्र में जाने पर निर्णयों में असमंजस या भ्रम हो सकता है। वक्री शनि पंचम में और वक्री बुध भाग्य भाव में हैं — उच्च शिक्षा, प्रेम और यात्रा से जुड़ी बातों में रुकावट आ रही है।

Vrishchik rashifal 25 july 2025 (वृश्चिक राशि)

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल ( Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)

सुबह के समय आपको आध्यात्मिक जुड़ाव और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, भ्रम या बेचैनी की स्थितिबन्ने की सम्भावना है। यात्रा करते समय सतर्क रहें और कोई भी बड़ा फैसला शाम के बाद टालें। पुराने किसी धार्मिक स्थान से जुड़ी यादें मन में आ सकती हैं।

वृश्चिक करियर राशिफल ( Vrishchik Career Rashifal)  

दसवें भाव पर मंगल और केतु की दृष्टि नौकरी और व्यवसाय में अचानक बदलाव या दबाव लाने का कार्य करेगी। कार्यस्थल पर आलोचना या ईगो टकराव के संकेत हैं, विशेषकर दोपहर बाद। कोई पुराना सहकर्मी मदद के लिए आगे आ सकता है लेकिन सावधानी जरूरी है।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल (Vrishchik Finance Rashifal)

वृशभ राशि में स्थित शुक्र धन के मामले में स्थिरता दे रहा है, लेकिन नए निवेश की बजाय पुराने रिटर्न पर ध्यान दें। कर्ज लेने या देने से बचें। विदेश से जुड़ा कोई आर्थिक लाभ संभव है, खासकर डिजिटल माध्यम से।

वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)

शनि पंचम भाव में वक्री है — प्रेम जीवन में दूरी या गहराई दोनों संभव हैं। अविवाहित जातकों के लिए मन में किसी पुराने प्रेम की यादें उभर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ असहमति होने की शंका है, लेकिन यदि संवाद खुला रखा जाए तो समाधान भी संभव है।

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal)  

आंखों या पीठ से संबंधित हल्की तकलीफ हो सकती है। जल का सेवन नियमित रखें और दोपहर बाद आराम ज़रूरी है।

वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)

  • चंद्रमा के असर को संतुलित करने के लिए जल में केसर डालकर स्नान करें।
  • “ॐ नमः शिवाय” का जाप 108 बार करें।
  • घर के पूर्व दिशा में दीपक लगाएं।