वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) : 30 जुलाई 2025
वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव ( Vrishchik Rashi Planetary Overview)
वृश्चिक राशि 30 जुलाई 2025 आज चंद्रमा कन्या राशि में है, जो आपकी राशि के लिए एकादश भाव में आता है। मंगल भी कन्या में है , जिससे मेहनत के साथ इच्छाएं पूरी करने का बल मिलेगा। बुद्ध और सूर्य दोनों कर्क राशि (नवम भाव) में हैं— शनि मीन राशि में (पंचम भाव) स्थित है—उत्तराभाद्रपद द्वितीय चरण में। राहु कुंभ (चतुर्थ भाव) में प्रभावी हैं।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)
आज का दिन आपकी योजनाओं को जमीन पर उतारने का है। जो काम अधूरे थे, उन्हें पूरा करने का सही समय है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जो आपको नई प्रेरणा देगा। शाम के समय कोई सामाजिक या पारिवारिक बातचीत मानसिक शांति देगी। यात्रा का योग भी बनता नज़र आ रहा है।
वृश्चिक करियर राशिफल (Vrishchik Career Rashifal)
कर्मक्षेत्र में आपकी रणनीतिक सोच आज काम आएगी। टीम वर्क में सहयोग बना रहेगा, लेकिन कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकता है। इसलिए साफ और असरदार संवाद रखें।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल (Vrishchik Finance Rashifal)
पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। हालांकि, किसी नई स्कीम में पैसा लगाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल ज़रूरी है। परिवार के खर्च थोड़े बढ़ रहे हैं, पर संतुलन बनाकर चलने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)
रिश्तों में भावनाओं की गहराई महसूस होगी। अविवाहित जातकों को कहीं से प्रस्ताव के योग है। दांपत्य जीवन में हल्की बहस संभव है, पर जल्दी सुलझ जाएगी।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (VrishchikHealth Rashifal)
आज पाचन से जुड़ी परेशानी का सामना करोगे, खासकर तैलीय या भारी भोजन से परहेज़ करें। योग और पानी का सेवन बढ़ाने से ऊर्जा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)
🔹 बुधवार होने के कारण भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
🔹 हरे मूंग का दान करें।
🔹 किसी जरूरतमंद छात्र की मदद करें।