वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal) : 9 अगस्त 2025
वृश्चिक राशि ग्रहों का प्रभाव ( Vrishchik Rashi Planetary Overview)
वृश्चिक राशि 9 अगस्त 2025 के लिए आज ग्रहों की स्थिति आत्ममंथन, गहरी सोच और खुद को साबित करने की तीव्रता दर्शाती है। पराक्रम भाव में चंद्रमा है, जो सुबह शांत लेकिन अंदरूनी हलचल और दोपहर बाद सामाजिक सक्रियता तथा भाई-बहनों से संपर्क को बता रहा है। लाभ भाव में मंगल गुप्त गुस्सा या टीम संघर्ष की ओर इशारा करता है, पर छिपी रणनीति सफल होना संभव है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल (Vrishchik Rashi Dainik Rashifal)
सुबह आप अपने अंदर झाँकने में ज़्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन दोपहर के बाद आपकी काम करने की क्षमता और सामाजिक जुड़ाव बढ़ेगा। कोई व्यक्ति आपको गहरे तरीके से प्रभावित कर सकता है।
वृश्चिक करियर राशिफल (Vrishchik Career Rashifal)
वर्कप्लेस पर टीम से जुड़े मतभेदों से दूरी रखें। मंगल की स्थिति गुप्त योजनाएँ को सफल बाने का कार्य करेगी , लेकिन उसमें संयम चाहिए होगा। नई कोलैबोरेशन या पार्टनरशिप में जल्दबाज़ी न करें, किसी पुराने आइडिया को फिरसे शुरू करने का अच्छा समय है।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल ( Vrishchik Finance Rashifal)
नए निवेश या पैसों से जुड़े किसी फैसले को कल के लिए टालना बेहतर होगा। आज उलझन बनी रह सकती है। अगर किसी से पैसे वापस लेने हैं, तो उसे याद दिलाएँ और ऑनलाइन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक प्रेम राशिफल (Vrishchik Love Rashifal)
आज आपको भावनात्मक उलझन होगी और पुरानी बातें याद आकर परेशान करेंगी। पार्टनर से कोई बात छिपाने की कोशिश आपके रिश्ते में दूरी लाने का काम करेगी। अविवाहित लोग किसी रहस्यमयी इंसान की तरफ आकर्षित होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई कदम न उठाएं।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल (Vrishchik Health Rashifal)
पीठ और मांसपेशियों से जुड़ी थकावट महसूस होगी। मन का तनाव शरीर पर असर डाल सकता है। देर रात जागने से बचें। आत्मनिरीक्षण और ध्यान से अपने मन को स्थिर करने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि उपाय और सुझाव (Vrishchik Rashi Remedies & Tips)
- शनि को प्रसन्न करने हेतु “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- नारियल या काले तिल जल में प्रवाहित करें।
- माता-पिता या गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।